शादीशुदा होने के बाद भी जब बहके बॉलीवुड स्टार्स के कदम, एक्ट्रा मैरिटल अफेयर्स के किस्सों ने बटोरी खूब सुर्खियां

बॉलीवुड इंडस्ट्री में हमेशा से लैविश कल्चर रहा है। जहां किसी भी चीज की कोई लिमिट नहीं होती। इंडस्ट्री में अपने ग्लैमर और नाम को बनाए रखने के लिए सेलेब्स अपने हदें तक पार कर जाते हैं। इतना ही नहीं फिल्मों में काम के दौरान स्टार्स कई बार एक दूसरे के इतना करीब आ जाते हैं कि वो अपनी निजी लाइफ को भूल जाते हैं कि उनके साथ उनका परिवार भी है। दरअसल हम बात कर रहे हैं उस मुद्दे की जो अक्सर मियां-बीवी के रिश्ते में दरार ले आता है। जी हां हम बात कर रहे हैं एक्ट्रा मैरिटल अफेयर्स की। आज आपको बी-टाउन सेलेब्स के कुछ चौंकाने वाले एक्ट्रा मैरिटल अफेयर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

करन मेहरा-निशा रावल

हाल ही में टीवी के पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ शो के नैतिक उर्फ करन मेहरा इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी के झगड़े के चलते सुर्खियों में चल रहे हैं। दरअसल करन की पत्नी निशा रावल ने एक्टर पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है और मीडिया के सामने करन मेहरा के एक्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में भी खुलासा किया है। बता दें कि निशा और करन ने साल 2012 में शादी की थी ऐसे में शादी के 9 सालों बाद दोनों के बीच तलाक तक की नौबत आ चुकी है। बता दें कि ये पहला केस नहीं है जब सेलेब्स के बीच एक्ट्रा मैरिटल का मुद्दा सामने आया है। इससे पहले भी कई रिश्तों में ऐसा देखा जा चुका है।

मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर

आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का नाम पति अरबाज खान से तलाक से पहले ही एक्टर अर्जुन कपूर के साथ जुड़ने लगा था। मीडिया में मलाइका और अर्जुन के अफेयर की खबरें खूब आती रहीं लेकिन दोनों ने कभी खुलकर अपने रिश्ते पर कुछ नहीं कहा। हालांकि तलाक के कुछ समय बाद मलाइका ने अर्जुन कपूर के साथ अपना रिलेशन कंफर्म कर दिया था।

ऋतिक रोशन- कंगना रनौत

इस लिस्ट में अगला नाम बॉलीवुड के मोस्ट हैंडसम एक्टर ऋतिक रोशन का है। बता दें कि ऋतिक रोशन पत्नि सुजैन खान के साथ शादी के बंधन में होने के बावजूद एक्ट्रेस कंगना रनौत को डेट कर रहे थे। जिसके बाद दोनों के अफेयर्स की खबरें भी मीडिया में कई दिनों तक गरमाई रहीं थी। इतना नहीं कंगना को डेटिंग के वक्त ऋतिक रोशन दो बेटो के पिता भी थे।

प्रियंका चोपड़ा-अक्षय कुमार

वहीं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार के अफेयर की खबरें भी मनोरंजन जगत में चर्चा का विषय बनी रहीं थी। बता दें कि एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना के साथ शादीशुदा होने के बावजूद भी अक्षय कुमार प्रियंका चोपड़ा की तरफ खूब आकर्षित हो गए थे। जिसके बाद मीडिया में ख़बरें सामने आई थी कि अक्षय कुमार का प्रियंका के साथ एक्ट्रा मैरिटल अफेयर रहा था

रेखा-अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड में अफेयर्स का जिक्र हो और इस लिस्ट में रेखा-अमिताभ बच्चन का नाम ना आए ऐसा हो नहीं सकता। उम्र के इस पड़ाव में भी रेखा के साथ अमिताभ बच्चन के अफेयर्स के किस्से सुनने को मिलते रहे हैं। आज भी कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि जया बच्चन से शादीशुदा होने के बाद भी अमिताभ बच्चन रेखा को अपने दिल से निकाल नहीं पाए थे।