बप्पी लहरी के बेटे बप्पा लहरी दूसरी बार बने पापा, परिवार वाले बोले- “वापस आ गए हैं बप्पी दा”

साल 2022 में हुआ था बप्पी लहरी का निधन

आपको बता दें कि बप्पी दा के परिवार में उनकी पत्नी, बच्चे और नाती-पोते हैं। 1977 में चित्रानी से बप्पी लहरी ने शादी की थी। उनके बेटे बप्पा लहरी और बेटी रीमा लहरी हैं। अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए बप्पा और रीमा दोनों ही संगीत जगत से जुड़े हुए हैं। रीमा एक गायिका हैं, वहीं बप्पा संगीत निर्देशक हैं। महान गायक और संगीतकार बप्पी लहरी का लंबी बीमारी की वजह से 15 फरवरी 2022 में मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया था। उनको स्वास्थ्य से जुड़ी हुई कई समस्याएं थीं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ओएसए (ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एप्निया) की वजह से बप्पी लहरी का निधन हुआ था। बप्पी लहरी के यूं चले जाने की वजह से उनके परिवार के साथ साथ संगीत प्रेमियों और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को गहरा सदमा पहुंचा था।