भारती सिंह मना रहीं पांचवी सालगिरह, हाथों में चूड़ा, पिंक लहंगा.. पति का हाथ थाम लिए थे सात फेरे, देखें तस्वीरें

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। भारती सिंह खुद हंसती हैं और लोगों को हंसाती हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि लोगों को हंसाते हंसाते लोटपोट कर देना उनकी रोजी-रोटी है। भारती सिंह के स्क्रीन पर आते ही लोगों की हंसी छूट जाती है। भारती सिंह अपने मजेदार पंच से लोगों को हंसने पर मजबूर कर देती हैं।

हमेशा हंसने और हंसाने वाली भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने हाल ही में अपनी शादी की पांचवी सालगिरह मनाई है। दोनों टीवी इंडस्ट्री के पावर कपल्स में से एक हैं, जो बेहद मजाकिया और क्यूट हैं। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की शादी के 5 साल पूरे होने के मौके पर भारती सिंह ने शादी की कई तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कीं, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। तो चलिए आपको दिखाते हैं।

भारती सिंह ने शेयर की थी ये तस्वीरें

भारती सिंह उन हस्तियों में से हैं जो अपने सेंस ऑफ ह्यूमर से सबका दिल जीत लेती हैं। सिर्फ प्रोफेशनल ही नहीं बल्कि भारती सिंह पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। 3 दिसंबर का दिन उनके लिए बेहद खास रहा है, क्योंकि इसी दिन उनकी शादी हुई थी और हमसफर के रूप में हर्ष लिंबाचिया मिले थे। कॉमेडी क्वीन के नाम से जानी जाने वाली भारती सिंह ने इन तस्वीरों को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया था। भारतीय सिंह के द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि भारती सिंह दुल्हन बनी हुई काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही थीं।

सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि भारती सिंह ने अपनी शादी के खास मौके पर ब्लू और पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ था, जिस पर दुल्हन की तस्वीरें बनी हुई थी। भारती सिंह ने लहंगे के साथ हाथों में चूड़ा और हैवी ज्वेलरी भी पहनी हुई थी।

वहीं अगर हम हर्ष लिंबाचिया की बात करें, तो उन्होंने भी भारती सिंह के लहंगे से मैचिंग शेरवानी पहनी हुई थी, जिसके साथ उन्होंने पिंक पगड़ी पहनी थी, जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे थे। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि भारती सिंह अपने पति का हाथ थामे हुए सात फेरे लेते हुए दिखाई दे रही हैं। वहीं हर्ष लिंबाचिया के चेहरे पर भी शादी की खुशी साफ-साफ देखने को मिल रही है।

आपको बता दें कि भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की शादी को 5 साल पूरे हो गए हैं। इनकी पहली मुलाकात रियलिटी शो “कॉमेडी सर्कस” में हुई थी, जहां भारती कंटेंस्टेंट थीं। जबकि हर्ष लिंबाचिया एक स्क्रिप्ट राइटर थे।

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की शादी 3 दिसंबर 2017 को हुई थी, जिसमें कई सितारे शामिल हुए थे। दोनों ने गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी।

भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया अक्सर अपने मस्ती भरे अंदाज से लोगों को हंसने पर मजबूर कर देते हैं। ऑनस्क्रीन दोनों जितने क्यूट और हंसते मुस्कुराते नजर आते हैं, उतने ही गहराई से दोनों एक दूसरे से मोहब्बत भी करते हैं।

भारती और हर्ष सोशल मीडिया पर भी काफी मशहूर हैं। वहीं फैंस को भी इन दोनों की जोड़ी बहुत ज्यादा पसंद आती है। यह दोनों सोशल मीडिया पर कोई ना कोई पोस्ट शेयर करते रहते हैं, जो देखते ही देखते वायरल हो जाती है।

आपको बता दें कि भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया एक बेटे के माता-पिता बन चुके हैं, जिसका नाम उन्होंने लक्ष्य रखा है। यह दोनों अपने बेटे लक्ष्य को प्यार से गोला बुलाते हैं।