बेटे संग भारती सिंह चली नानी के घर, Video देख फैंस बोले- बिल्कुल मां पर गया है, सो क्यूट

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह अपनी जबरदस्त कॉमेडी के जरिए पिछले कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन करते आ रही हैं, जिसके चलते इनको कॉमेडी क्वीन के नाम से जाना जाता है। इन दिनों भारती सिंह अपने मदरहुड को बहुत ज्यादा एंजॉय कर रही हैं। भारती सिंह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है और वह अपने फैंस के बीच अपने लाडले बेटे की तस्वीरें अक्सर शेयर करती रहती हैं, जिसके चलते वह सोशल मीडिया पर सुर्खियों का विषय बनी रहती हैं।

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं, भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं, उसी प्रकार से उनका बेटा लक्ष्य भी पॉपुलर स्टार किड बनता जा रहा है। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया अपने बेटे को प्यार से गोला बुलाते हैं। भारती सिंह ने हाल ही में अपने बेटे गोला यानी लक्ष्य के साथ का एक बेहद क्यूट वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में मां-बेटे की ये प्यारी सी जोड़ी नानी के घर के लिए रवाना हुए हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया हुआ है।

बेटे संग नानी घर चलीं भारती सिंह

कॉमेडियन भारती सिंह को अक्सर अपने बेटे पर प्यार बरसाते हुए देखा जाता है। इसी बीच भारती सिंह और उनके बेटे का एक बहुत प्यारा वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में भारती सिंह अपने बेटे लक्ष्य को गोद में लेकर कार में बैठी हुई दिखाई दे रही हैं। मां-बेटे की यह जोड़ी नानी के घर के लिए रवाना हुई है और दोनों बड़े ही एक्साइटिड नजर आ रहे हैं।

भारती सिंह और उनके बेटे लक्ष्य का जो वीडियो सामने आया है, वह सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को बनाते हुए भारती सिंह बता रही हैं “हम निकल चुके हैं नानी के घर जाने के लिए और बहुत ज्यादा खुश हैं। हमने फर्स्ट टाइम शूज भी पहने हैं जो बार बार उतर रहे हैं। अगर नानी को जरा सा भी हमसे प्यार होगा तो उन्होंने हमारे लिए खाना बनाया होगा। अब बनाया है या नहीं ये तो जा कर ही पता चलेगा तो जाकर देखते हैं गोले खाना बनाया है या नहीं।”

दरअसल, इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर भारती सिंह के एक फैन पेज ने शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि भारती सिंह क्यूट तो लग ही रही हैं, लेकिन उनके शहजादे उनसे भी कहीं ज्यादा क्यूट दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि भारती सिंह ब्लू कलर का टॉप पहने हुए नजर आ रही हैं। वहीं उनके बेटे लक्ष्य ने पिस्ता कलर का ड्रेस पहना हुआ है, जिसमें वह सुपर क्यूट दिख रहे हैं।

वीडियो हो रहा वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bharti singh ? (@bhartiisinghfb)

सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस भारती और उनके इस प्यारे से शहजादे पर जमकर प्यार लूटा रहे हैं। ज्यादातर फैंस यही कमेंट कर रहे हैं कि भारती आपका बेटा बिल्कुल आप ही की तरह बहुत स्वीट और क्यूट है। एक फैन ने यह लिखा है कि बहुत प्यारा नजर ना लगे। इसी तरह से लगातार फैंस इस वीडियो पर कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं।