बिन ब्याही मां बनीं बॉलीवुड की ये टॉप अभिनेत्रियां, कुछ आज भी है पार्टनर के साथ तो कुछ हो गई अलग

एक वक्त ऐसा भी था जब अभिनेत्री अपने करियर की वजह से अपनी शादी और बच्चों के बारे में कई बार सोचा करती थीं। लेकिन अब अभिनेत्रियां अपनी शादी से लेकर अपनी प्रेग्नेंसी पर खुलकर बात करने लगीं हैं। इस बदलाव के साथ ही बॉलीवुड में एक और बदलाव काफी तेजी से हो रहा है और वह है कि शादी से पहले मां बनने का ट्रेंड। जी हां, जो अभिनेत्रियां बिना शादी के ही मां बन चुकी थी, उनकी लिस्ट बहुत लंबी चौड़ी है।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बॉलीवुड की उन टॉप अभिनेत्रियों के बारे में बताने वाले हैं, जो लिव इन रिलेशनशिप में रहते हुए गर्भवती हो गई थी और फिर यह बिन ब्याही मां बन गई। इनमें से कुछ अभिनेत्रियां आज भी अपने पार्टनर के साथ में है, तो कुछ अलग हो गईं। तो चलिए आपको बताते हैं कि ऐसी कौन सी बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों हैं।

नीना गुप्ता

हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ अभिनेत्री नीना गुप्ता का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है। नीना गुप्ता की सबसे ज्यादा चर्चा उनकी विवियन रिचर्ड्स से अफेयर की वजह से होती रही है। वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर रहे विवियन रिचर्ड्स के बच्चे की नीना गुप्ता मां बन चुकी हैं। दोनों की एक बेटी है जिसका नाम मसाबा है। विवियन रिचर्ड्स और नीना गुप्ता ने शादी नहीं की थी और जल्द ही दोनों के रिश्ते का अंत भी हो गया था।

नेहा धूपिया

साल 2002 की फेमिना मिस इंडिया का ताज अपने नाम कर चुकीं नेहा धूपिया हिंदी फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। नेहा धूपिया ने हिंदी फिल्मों के अलावा पंजाबी, तेलुगु, मलयालम और जापानी फिल्मों में भी काम किया है। बता दें कि नेहा धूपिया शादी से पहले ही गर्भवती हो गई थीं और फिर उन्होंने अचानक से शादी कर ली। उस समय तो फैंस काफी हैरान हो गए थे। वहीं अंगद ने यह कहा था कि जब उन्होंने यह बात अपने माता-पिता से शेयर की, तो उन्हें काफी झाड़ मिली थी।

श्रीदेवी

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी ने जब 1996 में बोनी कपूर से शादी रचाई तो वह 7 महीने की प्रेग्नेंट थीं और शादी के चंद महीनों बाद ही उन्होंने जाह्नवी कपूर को जन्म दिया था। बोनी कपूर पहले से ही शादीशुदा थे, जिसकी वजह से शादी में देरी हुई थी। बोनी कपूर के शादीशुदा होने के बाद भी श्रीदेवी ने अपनी प्रेगनेंसी को जारी रखने का बोल्ड फैसला लिया था। लोगों और समाज की परवाह न करते हुए श्रीदेवी ने अपनी बच्ची को जन्म दिया।

कोंकणा सेन

रिपोर्ट्स के मुताबिक कोंकणा सेन शादी से पहले ही गर्भवती हो गई थीं क्योंकि उनकी शादी सितंबर 2010 में हुई थी। उन्होंने मार्च 2011 में बेटे को जन्म दिया। हालांकि रणबीर शौरी और कोंकणा सेन अब एक दूसरे से अलग हो चुके हैं।

सारिका

सारिका ने दक्षिण भारतीय फिल्मों के दिग्गज अभिनेता कमल हसन से शादी की थी लेकिन शादी से पहले ही सारिका और कमल बेटी श्रुति के माता पिता बन चुके थे। वहीं शादी के बाद दोनों एक और बेटी अक्षरा के माता-पिता बने थे। हालांकि, सारिका और कमल हसन का रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल सका और शादी के कुछ सालों बाद ही दोनों अलग हो गए थे परंतु बिन ब्याही मां बनने का उनका यह बोल्ड निर्णय काफी सुर्खियों में रहा था।

महिमा चौधरी

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा महिमा चौधरी भी शादी से पहले ही गर्भवती हो गई थीं। महिमा चौधरी ने जल्दीबाजी में अपने प्रेमी बॉबी मुखर्जी से शादी रचा ली थी। जब शादी के बाद जल्द ही उन्होंने बच्चे को जन्म दिया तब सबको समझ में आ गया कि महिमा चौधरी शादी से ही पहले ही गर्भवती थीं। इसीलिए उन्होंने जल्दीबाजी में शादी की।

सेलीना जेटली

अभिनेत्री सेलिना जेटली का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। सेलिना जेटली ने शादी के तुरंत बाद आपने गर्भवती होने की खबर दी थी क्योंकि वह शादी से पहले ही गर्भवती थीं। सेलिना जेटली ने दुबई बेस्ड होटेलियर प्रेमी से जल्दीबाजी में शादी की थी।

ट्विंकल खन्ना

अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना शादी से पहले गर्भवती हो गई थीं। अक्षय कुमार के साथ काफी समय तक डेट करने के बाद ट्विंकल खन्ना ने उनसे शादी की। आज दोनों अपनी जिंदगी हंसी खुशी जी रहे हैं। लेकिन उस वक्त ऐसी खबरें काफी जोरों पर थी कि ट्विंकल खन्ना, अक्षय कुमार से शादी से पहले ही गर्भवती थीं यानी शादी से पहले ही आरव ट्विंकल खन्ना के गर्भ में आ चुका था। बेटे आरव के करीब 8 साल के हो जाने के बाद ट्विंकल खन्ना दूसरी बार गर्भवती हुई थीं।

अमृता अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा की छोटी बहन अमृता अरोड़ा ने जल्दीबाजी में शादी करके खूब सुर्खियां बटोरी। जब उन्होंने शादी के तुरंत बाद अपने गर्भवती होने की खबर दी, तो उसके बाद सबको इस जल्दीबाजी का पता चला कि अमृता अरोड़ा दरअसल शादी से पहले ही गर्भवती थीं।