बेहद प्रिय है भगवान शिव जी को यह पौधा, इस दिन घर में लगाने से चमक जाती है किस्मत

अक्सर देखा गया है कि लोग अपने जीवन में खूब मेहनत करते हैं परंतु उनको अपनी मेहनत का उचित परिणाम नहीं मिल पाता है। ऐसा कहा जाता है कि मेहनत के साथ साथ किस्मत का भी साथ में मिलना चाहिए। अगर किस्मत साथ दे तो व्यक्ति कम मेहनत में अधिक सफलता हासिल करता है। परंतु जिन लोगों को अपनी किस्मत का साथ नहीं मिलता है, उनको कठिन मेहनत करने के बावजूद भी अच्छे परिणाम नहीं मिल पाते हैं। अक्सर देखा गया है कि हर इंसान अपने भाग्य को बदलने के लिए खूब मेहनत करता है। बहुत से लोग हैं जो तरह-तरह के उपाय भी अपनाते हैं।

लेकिन कई बार लोगों को अपनी किस्मत का साथ नहीं मिल पाता है। मौजूदा समय में हर कोई ज्यादा से ज्यादा धन कमाने के पीछे भाग रहा है परंतु कई बार इंसान का भाग्य उसका साथ नहीं देता है। जिसके कारण वह निराश हो जाता है। आखिर इन सबके पीछे की वजह क्या है? कई बार इंसान को भी मालूम नहीं होता है। दरअसल, इन सबके पीछे का मुख्य कारण घर में मौजूद वास्तु दोष हो सकता है। जी हां, इसका अंदाजा लगा पाना मनुष्य के लिए लगभग काफी कठिन हो जाता है।

हिंदू धर्म में भी कई पौधों को पूजनीय स्थान प्राप्त है। ऐसा माना जाता है कि कुछ पौधों में देवी-देवताओं का वास होता है। धार्मिक दृष्टि के मुताबिक, अगर इन पौधों को घर में सही दिशा में रख लिया जाए और विधि विधान के साथ नियमित रूप से इनकी पूजा की जाए तो घर में भगवान की कृपा बनी रहती है।

भगवान शिव जी की कृपा पाने के लिए ज्योतिष शास्त्र में काले धतूरे के पौधे के बारे में बताया गया है। इसे घर में लगाने और नियमित पूजा अर्चना करने से भगवान भोले शंकर की कृपा प्राप्त होती है। तो चलिए जानते हैं इसे किस दिन लगाना सही रहता है और काले धतूरे के पौधे के क्या-क्या लाभ होते हैं।

इस दिन लगा सकते हैं काला धतूरा

भगवान शिव जी को देवों का देव कहा जाता है। भगवान भोलेनाथ को काला धतूरा बेहद प्रिय है। अगर कोई व्यक्ति इस पौधे को अपने घर में लगाता है, तो इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है। इस पौधे को घर में लगाने से सकारात्मकता बनी रहती है। इतना ही नहीं बल्कि सुख-शांति और समृद्धि भी आती है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर में काले धतूरे का पौधा लगाने से ऊपरी हवा का वास नहीं होता है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि और धन का आगमन बना रहता है। ऐसा माना जाता है कि काला धतूरा रविवार या मंगलवार के दिन घर में लगाना अच्छा होता है। इसके अलावा आप इसे किसी भी शुभ दिन पर लगा सकते हैं।

आपको बता दें कि काले धतूरे का पौधा आम धतूरे जैसा भी होता है, लेकिन इसके फूल सफेद की जगह गहरे बैंगनी रंग के आते हैं। साथ ही पतियों में भी कालापन होता है। इसलिए इसे काला धतूरा के नाम से जाना जाता है।

भगवान शिव जी को काला धतूरा अर्पित करने से होते हैं यह लाभ

1. अगर आप अपने घर में काले धतूरे की जड़ को रखते हैं तो इससे आपके घर में सुख-शांति बनी रहती है। इतना ही नहीं बल्कि धन में बढ़ोतरी भी होती है। ऐसी मान्यता है कि घर-परिवार में नकारात्मक ऊर्जा भी कम होती है। भगवान भोलेनाथ पर काला धतूरा का पौधा या पत्ता चढ़ाने से वह प्रसन्न हो जाते हैं।

2. अगर आप धन से संबंधित समस्याओं को दूर करना चाहते हैं, तो इसके लिए सोमवार या अमावस्या के दिन काले धतूरे की जड़ को घर में स्थापित करके माता महाकाली की पूजा करें। इसके साथ ही “क्रीं” बीज मंत्र का 1100 बार जाप कीजिए।

3. अगर आप काले धतूरे की जड़ को घर में लाकर स्थापित करते हैं तो इससे एक साथ अनेक विपत्तियों से छुटकारा मिल जाता है। इतना ही नहीं बल्कि घर में कभी भी सर्प नहीं आते और आ भी जाते हैं, तो किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा सकते हैं।

4. ऐसी मान्यता है कि नि:संतान दंपत्ति अगर सावन मास में श्रद्धा पूर्वक संतान की कामना से किसी प्राचीन शिवलिंग पर धतूरे का फल अर्पित करते हैं, तो इससे भगवान शिव जी की कृपा से उन्हें संतान सुख की प्राप्ति अवश्य होती है।