नवरात्रि में सपने में दिखाई दें ये 5 चीजें तो समझ लें मां दुर्गा आपसे हो गईं प्रसन्न, जल्द चमकेगी किस्मत

सोते समय तो हर किसी को सपने आते हैं। कुछ सपने अच्छे होते हैं तो कुछ सपने काफी डरावने भी होते हैं। अक्सर देखा गया है कि कुछ सपने ऐसे होते हैं, जिसे हम सभी भूल जाते हैं। वहीं कुछ सपने ऐसे होते हैं जो जागने के बाद भी याद रह जाते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यह सपने ऐसे ही नहीं आते हैं बल्कि हर सपने का कोई ना कोई मतलब जरूर होता है। ऐसा माना जाता है कि हर सपना हमारे निकट भविष्य में कुछ ना कुछ संबंध जरूर रखता है। कुछ सपने शुभ होते हैं तो कुछ सपने किसी अनहोनी का संकेत देते हैं।

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं नवरात्रि का त्यौहार मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना के लिए बहुत ही उत्तम समय होता है। ऐसा माना जाता है कि इस दौरान मां दुर्गा की विधि विधान पूर्वक पूजा-अर्चना की जाए तो इससे भक्तों की सारी मनोकामनाएं मां दुर्गा पूरी कर देती हैं। माता दुर्गा अगर अपने किसी भक्त से प्रसन्न हो जाती हैं, तो वह कुछ ना कुछ संकेत जरूर देती हैं।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कुछ ऐसे सपनों के बारे में बताने वाले हैं, जो अगर आपको नवरात्रि के समय दिखाई देते हैं तो इसका मतलब है कि मां दुर्गा आपसे प्रसन्न हो गई हैं और आपकी किस्मत बहुत ही जल्द चमक सकती है। तो चलिए जानते हैं इन सपनों के बारे में…

शेर दिखाई देना

अगर नवरात्रि के दौरान सपने में शेर दिखाई देता है, तो यह बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब होता है कि आने वाले दिनों में आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। इस तरह के सपने का मतलब होता है कि मां दुर्गा आपसे प्रसन्न हैं और आपके जीवन की बाधा और परेशानियां दूर होने वाली हैं।

सपने में हाथी देखना

अगर नवरात्रि के पवित्र दिनों में आपको सोते समय सपने में हाथी नजर आता है, तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। यह सपना मां दुर्गा का आपके घर आगमन होने का संकेत देता है। इसका मतलब होता है कि आपको बहुत ही जल्द कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है।

सपने में सुहाग का सामान देखना

अगर नवरात्रि के दौरान सपने में आप सुहाग की चीजों को देखते हैं या फिर इन्हें खरीदते हुए देखते हैं तो यह बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब होता है कि मां दुर्गा की कृपा आपके ऊपर बनी हुई है। यह सुखद दांपत्य जीवन का संकेत हो सकता है यानी दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। मां दुर्गा की कृपा से दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

सपने में मां दुर्गा की मूर्ति देखना

अगर आप नवरात्रि के दौरान सपने में मां दुर्गा की मूर्ति देखते हैं तो इसका यह मतलब होता है कि आपके ऊपर मां भगवती की विशेष कृपा बनी हुई है और आपको अपनी सभी चिंताओं से छुटकारा बहुत ही जल्द मिल जाएगा।

सपने में फलों का खाना या फल देखना

नवरात्रि के दौरान अगर आप सपने में फल देखते हैं या फिर इन्हें खाते हुए देखते हैं तो इसका यह मतलब होता है कि बहुत ही जल्द आपके ऊपर मां दुर्गा की कृपा बरसने वाली है। इतना ही नहीं बल्कि आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा।