इंसानियत और दोस्ती की मिसाल हैं धोनी, जब धोनी ने दोस्त के इलाज के लिए बुला लिया था हवाई जहाज

आप सभी लोग महेंद्र सिंह धोनी को तो अच्छी तरह जानते ही हैं। जी हां, भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान दिग्गज बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी किसी के पहचान के मोहताज नहीं है। वर्तमान समय में हर कोई इंसान इनको अच्छी तरह जानता है। महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय टीम के लिए जो किया है वह क्रिकेट के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। महेंद्र सिंह धोनी के शानदार प्रदर्शन से हर कोई प्रभावित है। क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी एक लंबा सफर तय कर चुके हैं। इन्होंने अपने बल्ले के साथ बेहतर प्रदर्शन करते हुए कठिन परिस्थितियों में भारत को हार का सामना करने से बचाया है। अपने शानदार करियर में धोनी ने कई मैच खेले हैं। 14 अगस्त 2020 में अचानक से खूबसूरत अंदाज में सोशल मीडिया के जरिए इन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया, इनके इस निर्णय से क्रिकेट फैंस और धोनी के चाहने वाले काफी निराश हैं। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी यूएई में हो रहे आईपीएल टूर्नामेंट 2020 चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं।

जब महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर उतरते हैं तो इनका प्रदर्शन देखने के लिए धोनी के चाहने वाले बड़े उत्सुक रहते हैं। सबकी निगाहें खेल पर ही टिकी रहती हैं, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट की दुनिया से अलग यह अपनी दरियादिली के लिए भी जाने जाते हैं। यह अपनी दोस्ती खातिर कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। इतने बड़े सेलिब्रिटी होने के बावजूद भी यह अपने दोस्तों से आम इंसानों की तरह मिलते-जुलते हैं। इन्होंने अपने दोस्तों के लिए बहुत कुछ किया है। शायद ही आपको इस बात का पता होगा? महेंद्र सिंह धोनी इंसानियत और दोस्ती की मिसाल हैं। आज हम आपको क्रिकेट दुनिया के धाकड़ बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के जीवन से जुड़ी हुई कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

MS धोनी ने जिनसे सीखा हेलीकॉप्टर शॉट, उनके इलाज के लिए भेज दिया था हेलीकॉप्टर

जब कोई इंसान अपने करियर में बुलंदियां छू लेता है तो अक्सर अपने पुराने दोस्तों को भूल जाता है, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी ऐसे नहीं हैं। आज भी यह अपने दोस्तों से उसी प्रकार मिलते हैं जैसे सेलिब्रिटी होने से पहले मिला करते थे। अपने हर करीबी मित्रों के लिए यह किसी भी अवसर पर उनके हमदर्द के रूप में पेश आते हैं। आज हम आपको महेंद्र सिंह धोनी के एक बचपन के दोस्त के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिनका नाम संतोष लाल था। आप सभी लोगों ने महेंद्र सिंह धोनी को विस्फोटक पारियों में हेलीकॉप्टर शॉट लगाते हुए देखा होगा। इस शॉट को सबसे पहले उनके साथी रणजी खिलाड़ी संतोष लाल खेला करते थे। महेंद्र सिंह धोनी ने इन्हीं से हेलीकॉप्टर शॉट सीखा है।

महेंद्र सिंह धोनी अपने दोस्त संतोष लाल से हेलीकॉप्टर शॉट सीखने के लिए इनको गरमा-गरम समोसे खिलाया करते थे। यह दोनों बचपन से ही अच्छे दोस्त थे और दोनों ने रेलवे में काम भी किया था। महेंद्र सिंह धोनी को संतोष लाल की बल्लेबाजी बहुत पसंद आती थी। जब संतोष हेलीकॉप्टर शॉट पर छक्का मारते थे तो धोनी इससे काफी प्रभावित होते थे। एक बार महेंद्र सिंह धोनी ने संतोष लाल से पूछ ही लिया कि यह शॉट कौन सा है? तब संतोष लाल में बेहतरीन अंदाज में जवाब दिया था कि इस शॉट का नाम थप्पड़ शॉट है। तब महेंद्र सिंह धोनी ने अपने मित्र से यह शॉट सीखने की इच्छा जागृत की।

महेंद्र सिंह धोनी को वर्ष 2013 जुलाई में टीम इंडिया के एक सफल कप्तान के रूप में पहचान मिली थी। यह सेलिब्रिटी बन गए। इसी बीच उनके मित्र संतोष लाल की अचानक तबीयत खराब होने की सूचना मिली। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी के मित्र संतोष लाल पेट की बीमारी से पीड़ित थे, संतोष की आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं थी कि यह अपना ठीक प्रकार से इलाज करवा पाएं। रांची में भी इनका बेहतर इलाज संभव नहीं हो पा रहा था। तब महेंद्र सिंह धोनी अपने मित्र की मदद के लिए आगे आए। महेंद्र सिंह धोनी उस समय के दौरान विदेश दौरे पर थे, तब धोनी ने अपने परिवार के लोगों से संतोष लाल की सहायता करने के लिए कहा था। उन्होंने कहा था कि तुम अपना इलाज करवाओ, पैसों की चिंता ना करो। दिल्ली के एम्स अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए धोनी ने संतोष लाल को भर्ती करवाना चाहा था, जिसके लिए एयर एंबुलेंस की व्यवस्था भी कराई थी, लेकिन जब हेलीकॉप्टर से संतोष को दिल्ली लाया जा रहा था तो मौसम अचानक से ही खराब हो गया था, जिसके कारण हेलीकॉप्टर को वाराणसी में ही उतारना पड़ गया था। आखिर में संतोष लाल को दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया परंतु संतोष इलाज के दौरान ही 32 वर्ष की आयु में इस दुनिया को छोड़ कर चले गए।