इस तस्वीर में छुपी हुई है मछली, बड़े-बड़े ढूंढकर हार गए… क्या आप ढूंढ सकते हैं…?

सोशल मीडिया पर रोजाना ही कोई ना कोई तस्वीर वायरल होती रहती है। कुछ तस्वीरें देखने में साधारण लगती हैं, परंतु इन तस्वीरों में कुछ ना कुछ छुपा हुआ होता है। इसी प्रकार की तस्वीरों को ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीर कहा जाता है। इन तस्वीरों में कोई ना कोई चीज छुपी होती है, लेकिन वह किसी को नजर नहीं आती है। ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीर में किसी भी चीज को ढूंढना बहुत ज्यादा कठिन काम हो जाता है। अक्सर ऐसी तस्वीरों को देखने के बाद ज्यादातर लोग सोच विचार में पड़ जाते हैं और उनके लिए सही जवाब देना बहुत मुश्किल हो जाता है।

वैसे देखा जाए तो ऑप्टिकल इल्यूजन और पहेलियां दिमाग की एक्सरसाइज का सबसे बढ़िया विकल्प होती है, जिसको सुलझाने के लिए कॉन्सन्ट्रेशन पावर तेज होनी चाहिए। लेकिन अगर आप किसी भी ऑप्टिकल इल्यूजन को एक निश्चित समय पर हल करना चाहते हैं, तो आपका पूरा ध्यान पूछे गए प्रश्न पर केंद्रित होना बहुत ही आवश्यक होता है। आज हम एक बार फिर ऑप्टिकल इल्यूजन वाली एक तस्वीर लेकर आए हैं, जिसमें आपको छुपी हुई मछली को ढूंढना है। ऑप्टिकल इल्यूजन की खूबी भी यही होती है कि यह हमारी आंखों और दिमाग के साथ धोखा देने के लिए जाने जाते हैं।

इस तस्वीर में ढूंढना है मछली

दरअसल, आपको इस तस्वीर में एक मछली को ढूंढना है। जैसा कि आप सभी लोग इस तस्वीर को देख सकते हैं कि इसमें घर के कमरे में बैठी एक बिल्ली नजर आ रही है, जिसके चारों और कुछ चीजें भी बिखरी पड़ी हैं। आपको इस तस्वीर में मौजूद एक मछली को ढूंढना है। ऑप्टिकल इल्यूजन की यह तस्वीर दिमाग हिला देने वाली तस्वीर है। आपके पास मछली को ढूंढने के लिए 12 सेकंड का समय है और आपका समय शुरु होता है अब। क्या आपको लगता है कि आप इसे 12 सेकंड में हल कर लेंगे? आप इस तस्वीर को ध्यान से देखते रहिए। आप इस फोटो में मछली को जरूर ढूंढ निकालेंगे।

अगर आप इस फोटो में मछली को ढूंढना चाहते हैं तो इसके लिए जरूरत है फिश की आकृति पर ध्यान केंद्रित करने की। अगर आप अभी भी मछली को ढूंढ नहीं पाए हैं तो चलिए आपको एक क्लू देते हैं। यह मछली एक ड्राइंग फॉर्म में है यानी एक स्केच है। अब आपको मछली को ढूंढने में आसानी होगी। हो सकता है कि आप लोगों में से बहुत से लोगों ने इस ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीर में मछली को ढूंढ लिया हो। वहीं कुछ लोग अभी भी मछली ढूंढने की कोशिश कर रहे होंगे। अगर आपको भी फोटो में मछली नहीं दिखी है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको बता देते हैं कि आखिर मछली कहां पर है।

जानिए क्या है सही जवाब

जैसा कि हमने आपको पहले ही क्लू दिया था कि यह स्केच फॉर्म में है। इस ऑप्टिकल इल्यूजन में एक मछली है, जो घड़े में दिखाई दे रही है। अगर आपने 12 सेकंड में इस मछली को ढूंढ निकाला है तो आप सभी जीनियस हैं। दरअसल, मछली को तस्वीर के साथ ऐसे सेट किया गया है जैसे दिखे ही ना। लेकिन ध्यान से देखने पर पता चल जाता है कि मछली कहां पर है।