बॉडी में तिल का होना भी हैं बेहद खास, जानिए कहां तिल होने का क्या होता हैं मतलब

हमारे ज्योतिष विज्ञान में हर किसी बात का अपना एक मतलब बताया गया हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हमारे शरीर पर होने वाले तिलों को भी बेहद खास बताया गया हैं। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया हैं कि शरीर पर होने वाले तिल हमारे जीवन के बारें में बहुत कुछ खास बातें बताते हैं। तिल देखकर हम व्यक्ति स्वभाव से लेकर उसके भविष्य तक को जान सकते हैं। इसी तरह आज हम भी आपको शरीर पर होने वाले तिलों के बारें में कुछ खास बातें बताने वाले हैं।

ललाट पर

शास्त्रों में कहा गया हैं कि जिस व्यक्ति के ललाट के दाएं भाग में तिल होता है। वे इंसान बहुमुखी प्रतिभा का धनी होते हैं। ये लोग अपनी जिंदगी में जो कुछ भी पाना चाहते हैं वह इन्हें मिल कर ही रहता हैं।

ठोड़ी पर

कहा जाता हैं कि इस इंसान के ठोड़ी में तिल होता हैं। उस इंसान को भविष्य में बहुत बड़ा पद प्राप्त होता है।

आंखों पर

शास्त्रों में आंखों पर तिल होने वाले को बहुत अच्छा माना गया है। कहा जाता हैं कि जिस इंसान की आंखों पर तिल होता हैं। वह इंसान आसानी से लोगों से घुल-मिल नहीं जाता हैं।

तलवे में

शास्त्रों के मुताबिक तलवें में तिल होने पर इंसान को दुनिया में कई जगहों की यात्रा करने का मौका मिलता है।

दिल के बीच में

बताया जाता हैं कि जिस व्यक्ति के दिल के बीच में तिल होता हैं वह मधुर व्यवहार वाला इंसान होता है।

नाभि पर

जिन लोगों के नाभि के आसपास तिल होता हैं उन्हें खाने पीने का काफी शौक होता हैं। इसके अलावा उन्हें कभी पैसों की कभी कमी नहीं होती हैं।

बाएं गाल पर

शास्त्रों के मुताबिक जिस महिला के बाएं गाल पर तिल होता है, उनको जिंदगी में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है। ऐसी महिलाएं अपनी पूरी जिंदगी खुशी खुशी बिताती हैं।