IAS Interview सवाल : क्या होगा अगर प्लेन में मोबाइल फोन फ्लाइट मोड में ना रखा जाए?

UPSC की सिविल सेवा परीक्षा तीन चरण में सम्पन्न होती है और इस परीक्षा के सबसे अंतिम चरण में इंटरव्यू होता है और इस इंटरव्यू में उम्मीदवार से बेहद ही ट्रिकी और पेचीदे सवाल पूछे जाते है जिनका जवाब देना कभी कभी बेहद मुश्किल हो जाता है और UPSC के इस इंटरव्यू को क्लियर करने के बाद ही कैंडिडेट का सिलेक्शन आईएएस या आईपीएस जैसे प्रतिष्ठित पदों पर होता है और आज हम आपके लिए इसी इंटरव्यू से जुड़े कुछ सवाल और उनके जवाब लेकर आये है तो आइये डालते है इनपर एक नजर

सवाल: भारत में राज्यपाल को शपथ कौन दिलाता है?
जवाब: उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश.

सवाल: कोई बिल वित्त बिल है या साधारण बिल, यह निर्णय कौन करता है?
जवाब: लोकसभा स्पीकर.

सवाल: भारत के कौन से राज्य में सर्वप्रथम कोई महिला मुख्यमंत्री बनीं?
जवाब: स्वतंत्रता सेनानी सुचेता कृपलानी (सुचेता मजूमदार): 2 अक्टूबर 1963 को उत्तर प्रदेश की पहली महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी.

सवाल : दालचीनी पौधे के किस भाग से प्राप्त होता है?
जवाब :छाल से।

सवाल : ‘अमृत बाजार पत्रिका’ का प्रकाशन किस वर्ष प्रारंभ किया गया?
जवाब :1868

सवाल : किस प्रकार की तरंगों का प्रयोग रात में देखने वाले (नाइट विजन) कैमरे में होता है?
जवाब :अवरक्त तरंगे (इन्फ्रारेड वेव्स)

सवाल: वो कौन सी न्यायिक शक्ति है जो DM के पास होती है?
जवाब: सर, उसके पास जिले में धारा 144 लागू करने का अधिकार है।

सवाल: IPL में सट्टेबाजी क्या होती है?
जवाब: मैच होने से पहले टीमों के ऊपर पैसे लगाए जाते हैं। मैच जीतने से पहले टीम पर पैसा लगाया जाता है।

सवाल: कुंभ में शाही स्नान को क्या मतलब है, क्या इसे मुगलों ने शुरू किया था?
जवाब: कैंडिडेट्स ने कहा: इसे शाही स्नान क्यों कहा जाता है इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं है। लेकिन शाही स्नान का मतलब होता है राजसी अंदाज में अखाडे़ स्नान करने के लिए जाते हैं।

सवाल: महिला को अर्थशास्त्र का अच्छा ज्ञान होता है फिर दुनिया में महिला अर्थशास्त्री कम क्यों हैं?
जवाब: इसके लिए समाज जिम्मेदार है। कई मामलों में महिलाओं को समाज से इतने अधिकार नहीं मिले हैं।

सवाल: टीबी हमारे शरीर में कहां होती है?
जवाब: हमारे शरीर के फेफड़ों में टीबी होती है।

सवाल: अंग्रेजी और हिन्दी साहित्य में क्या अंतर है?
जवाब: हिन्दी साहित्य में क्षेत्रीय समावेश होता है जबकि अंग्रेजी में इसकी कमी होती है।

सवाल: ऐसा कौन सा शब्द है, जिसमें फल, फूल और मिठाई तीनों आते हैं?
जवाब: गुलाब जामुन

सवाल: मक्खी के मुंह में कितने दांत होते हैं?
जवाब: मक्खी के मुंह में कोई दांत नहीं होता। वो अपनी पतली जीभ से खाने को चूस लेती है।

सवाल : क्या होगा अगर प्लेन में मोबाइल फोन फ्लाइट मोड में ना रखा जाए?

जवाब : यदि कोई यात्री अपना मोबाइल फ्लाइट मोड पर नहीं डालता है तो इससे विमान दुर्घटनाग्रस्त तो नहीं होगा लेकिन इतना जरूर है कि प्लेन उड़ा रहे पायलटों को इससे परेशानी हो सकती है. प्लेन के उड़ते वक्त मोबाइल कनेक्शन को ऑन रखने से मोबाइल के सिग्नल विमान के कम्युनिकेशन डिवाइस को प्रभावित करते हैं. कभी-कभी इससे पायलटों को राडार और कंट्रोल रूम से संपर्क करने में भी दिक्कत आती है|