करणवीर बोहरा के घर जल्द गूंजने वाली हैं किलकारियां, पत्नी के बेबी बंप में मूव करता नजर आया नन्हा मेहमान

इन दिनों अभिनयकर्ताओं को लेकर आये दिन खुशखबरी सुनने को मिल रही है| आये दिन कभी किसी की शादी की खबर सुर्ख़ियों में नजर आ रही हैं तो किसी की के नये नये माँ पापा बनने की खबरें सामने आ रही हैं| अभी जहाँ एक तरफ नेहा कक्कड़ और काजल अग्रवाल जैसी जानी मानी सेलेब्रिटीज की शादी सुर्ख़ियों में बनी हुई है वहीँ दूसरी तरफ बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करीना क्पून खान के दुसरे बार माँ बनने की खबरें भी काफी अधिक सुनने को मिल रही हैं| ऐसे में अब एक और अभिनेता को सन्तान सुख की प्राप्ति होने जा रही है जिसकी खर अभिनेता नें खुद ही फैन्स को दी है|

ये अभिनेता कोई और नही बल्कि जाने माने टीवी एक्टर करणवीर बोहरा है जिनकी पत्नी टीजे सिद्धू जल्द ही बच्चे को जन्म देने वाली हैं| बता दें के पति करणवीर इस गुड न्यूज़ से इन दिनों काफी खुश है और साथ ही इन्होने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक विडियो शेयर कर अपनी खुशियों को ज़ाहिर किया है| विडियो की बात करें तो इसमें टीजे सिद्धू का बेबी बम्प नजर आ रहा है जिसमे इनका नन्हा मेहमान अंदर ही मूव कर रहा है|

इस विडियो में करणवीर और पत्नी टीजे के एक्सप्रेशन देखते ही बन रहे हैं| दोनों बच्चे की हर एक मूवमेंट पर काफी एक्साइट हो रहे हैं और अपने बच्चे को लेकर ये काफी खुश भी दिख रहे हैं| साथ ही करणवीर नें विडियो शेयर करते वक्त अपनी खुशियों को कैप्शन में भी ज़ाहिर किया है| कैप्शन में करणवीर लिखते हैं के उनकी आने वाली एनिवर्सरी का यह सबसे कीमती तोहफा है| आगे उन्होंने ॐ नमः शिवाय लिखकर एक हैशटैग लगाया है|

करणवीर की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती नजर आ रही है और इनके तमाम करीबी लोग और चाहने वालों की तरफ से भी इन्हें बधाइयां मिल रही हैं| इनके चाहने वाले इन्हें कमेंट्स और मैसेजेस के जरिये इन्हें विशेस दे रहे हैं| बता दें के करणवीर नें बीती 28 अक्टूबर तारिख को अपने नन्हे मेहमान के आगमन की तस्वीरें चाहने वालों तक पहुंचाई थीं| करणवीर नें जो विडियो शेयर किया है उसमे इनकी वाइफ टीजे अपने बेबी बम्प को दिखा रही है जिसमे इनका बेबी अंदर कुछ मूवमेंट्स करता नजर आ रहा है और दोनों बेसब्री से अपने बच्चे का इंतज़ार कर रहे हैं|

वहीँ अगर बात करें इनके वर्कफ्रंट की तो हम आपको बता दें के करणवीर बोहरा संग टीजे सिद्धू की शादी साल 2006 में हुयी थी| करणवीर आज जहाँ एक जाने माने टीवी एक्टर हैं और इनके नाम ‘क्योंकि सास भी कभी बहु थी’ और ‘नागिन 2’ जैसे बड़े सीरियल हैं| वहीँ टीजे सिद्धू भी पॉपुलैरिटी में अपने पति से अधिक पीछे नही हैं| इन्हें भी कई बार ओं स्क्रीन देखा गया है और साथ ही टीजे सिद्धू एक सोशल मीडिया इन्फुलेंसर की तरह भी अपनी पहचान रखती हैं|

असल जिंदगी में आज ये दोनों दो जुड़वाँ बेटियों के पैरेंट भी हैं| इनकी बेटियों की बात करें तो इनका जन्म साल 2016 में हुआ था जिनके नाम बेला और वियेना हैं|