साल का आखिरी चंद्र ग्रहण इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, जानिए इस बार किनको मिलेगा फायदा

19 नवंबर 2021 को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। अगर हम धर्म और ज्योतिष के अनुसार देखें तो चंद्रग्रहण और सूर्यग्रहण दोनों ही अशुभ माना जाता है। इसी वजह से इस दौरान शुभ कार्य करने, खाने-पीने की मनाही होती है। ग्रहण का लोगों के ऊपर काफी बड़ा प्रभाव पड़ता है।

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार, हर ग्रहण की वजह से सभी राशियों के लोगों के ऊपर इसका कुछ ना कुछ प्रभाव जरूर देखने को मिलता है। इस साल का जो आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है, उसका भी सभी राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ेगा लेकिन कुछ राशियों के लोग ऐसे हैं, जिनको इस ग्रहण का शुभ फल मिलने वाला है। तो चलिए जानते हैं आखिर वह राशि वाले कौन से हैं।

जानिए चंद्र ग्रहण का किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव

मेष राशि

जिन लोगों की मेष राशि है, उनके लिए साल का आखिरी चंद्रग्रहण शुभ साबित होगा। कैरियर के क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जो भविष्य में आपको बड़ा लाभ देंगे। इसी वजह से आप इस अवसर को हाथ से मत जाने दीजिए, उनका पूरा फायदा उठाना चाहिए।

कन्या राशि

जिन लोगों की कन्या राशि है, उनके लिए चंद्र ग्रहण बहुत ही शुभ साबित होगा। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। इस दिन आपका दिल बहुत ही खुश रहेगा। आप काफी अच्छा-अच्छा महसूस करेंगे। आप अपने दिल की सुनें और आगे बढ़े, आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। अगर आप कोई नया काम शुरू करने की प्लानिंग बना रहे हैं तो उसे लागू करने के लिए यह बेहतरीन समय साबित होने वाला है।

तुला राशि

तुला राशि वाले लोगों के लिए साल का आखिरी चंद्रग्रहण अच्छा साबित होगा। करियर के क्षेत्र में आपको कोई बड़ी सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। आपको अपनी मेहनत का पूरा पूरा फल प्राप्त होने वाला है। इतना ही नहीं बल्कि बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलेगा, जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपको इस दौरान किसी से भी बहस बाजी करने से बचना चाहिए।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आर्थिक रूप से लाभ दिला सकता है। कार्यालय में आपको कोई नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है, जिसको आप बखूबी तरीके से निभाने वाले हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपके कामों की सराहना होगी। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी।

मीन राशि

19 नवंबर 2021 का चंद्र ग्रहण मीन राशि वालों को करियर में सफलता दिला सकता है। आप नई-नई योजनाओं की तरफ आकर्षित होंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करेंगे, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं। आपके अच्छे कार्यों की तारीफ होगी। कार्यालय में प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। वेतन में वृद्धि हो सकती है। धन की प्राप्ति होगी। अगर आपके ऊपर कोई पुराना कर्ज चल रहा है तो वह उतर जाएगा।

ग्रहण में यह काम करना होता है सही

1. आपको बता दें कि ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ नहीं किया जाता, परंतु आप मानसिक रूप से ईश्वर का स्मरण जरूर करें।

2. ग्रहण के दौरान अपने इष्ट देव, गुरु मंत्र या गायत्री मंत्र का जाप मन ही मन करें।

3. ग्रहण खत्म होने के बाद आप अपने पूरे घर की साफ-सफाई करें और स्वयं भी स्नान कर लीजिए।

4. आप गाय को भोजन कराएं और जरूरतमंदों को अन्न का दान करें।