पंचतत्व में विलीन हुईं माधुरी दीक्षित की मां, नम आंखों से एक्ट्रेस ने दी अंतिम विदाई, सामने आई अंतिम संस्कार की तस्वीरें

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्री माधुरी दीक्षित पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल, माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता दीक्षित अब इस दुनिया को हमेशा हमेशा के लिए अलविदा कह कर चली गई हैं। 91 साल की उम्र में 12 मार्च 2023 को माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता दीक्षित ने अंतिम सांस ली। माधुरी दीक्षित अपनी मां के बहुत करीब थीं। ऐसे में मां के निधन के बाद माधुरी दीक्षित को गहरा धक्का लगा है।

माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता दीक्षित का अंतिम संस्कार रविवार शाम 4:00 बजे वर्ली स्थित श्मशान घाट पर किया गया। माधुरी दीक्षित की मां के अंतिम संस्कार में रिश्तेदार और बॉलीवुड के कई कलाकार शामिल हुए। स्नेहलता दीक्षित के अंतिम संस्कार में दमाद श्रीराम नेने के अलावा दोनों नाती अरिन और रयान भी मौजूद थे। इस दौरान माधुरी दीक्षित ने अपनी मां को नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

नम आंखों से माधुरी ने मां को दी विदाई

माधुरी दीक्षित की मां के अंतिम संस्कार की तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं। माधुरी दीक्षित अपनी मां के अंतिम संस्कार में पति डॉक्टर श्रीराम नेने और छोटे बेटे रयान के साथ नजर आईं। उनकी एक झलक पाने के लिए पैपराजी ने उनकी कार को घेरा। इस दौरान अभिनेत्री हाथ जोड़कर आगे बढ़ गईं।

माधुरी दीक्षित की मां का अंतिम संस्कार वर्ली के एक श्मशान घाट में हुआ। इस दौरान अभिनेत्री के चेहरे पर मां को खोने का गम साफ साफ नजर आ रहा था।

बता दें कि माधुरी दीक्षित के मां स्नेहलता दीक्षित पिछले कुछ समय से बीमार थीं और वह बिस्तर पर थीं। मां के निधन से माधुरी दीक्षित को गहरा सदमा पहुंचा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

अपनी मां स्नेहलता दीक्षित को खोने के बाद माधुरी दीक्षित को बहुत बड़ा झटका लगा है। माधुरी दीक्षित अपनी मां के बहुत ज्यादा करीब थीं और वह उनके साथ बेहद खास और स्ट्रांग बोर्डिंग शेयर करती थीं। लेकिन मां के निधन के बाद माधुरी दीक्षित और उनका पूरा परिवार इस समय काफी दुखी है।

पिछले साल मनाया था मां का बर्थडे

आपको बता दें कि माधुरी दीक्षित ने पिछले साल जून 2022 में अपनी मां का 90वां जन्मदिन मनाया था। इस मौके पर उन्होंने एक प्यारा सा नोट लिखा था और मां के साथ अपनी तस्वीर भी शेयर की थी।

माधुरी दीक्षित ने लिखा था “हैप्पी बर्थडे आई! कहते हैं कि एक मां एक बेटी की सबसे अच्छी दोस्त होती है। वे वाकई सही कहते हैं। आपने मेरे लिए जो कुछ भी किया है, आपने जो सबक सिखाया है, वह आपके लिए मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार है। मैं आपके केवल अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना करती हूं।”

माधुरी दीक्षित के परिवार में कौन-कौन है?

आपको बता दें कि माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता दिक्षित के चार बच्चे हैं। माधुरी दीक्षित सबसे छोटी है। उनसे बड़ी दो बहने है, जिनका नाम भारती और रूपा है और एक भाई है, जिसका का नाम अजीत है। माधुरी दीक्षित के पिता का नाम शंकर था, जो पेशे से इंजीनियर थे। सितंबर 2013 में 91 साल की उम्र में उनकी मृत्यु हो गई थी।

वहीं माधुरी दीक्षित ने भारतीय मूल के अमेरिकन डॉक्टर श्रीराम नेने से 1999 में विवाह किया था। माधुरी और श्रीराम नेने दो बच्चों के माता-पिता हैं, जिनका नाम अरिन और रियान है।