1994 में ऐसी दिखती थीं विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय, 29 साल पुराना वायरल वीडियो देख फैंस हुए फिदा

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन हमेशा अपनी खूबसूरती को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। ऐश्वर्या राय एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपने अभिनय और कला से अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इन्हें इनकी सुंदरता और अभिनय के लिए देश-विदेश में जाना जाता है। ऐश्वर्या राय ने फिल्म जगत को कई बेहतर फिल्मों का तोहफा दिया है और हर फिल्म में इन्होंने कुछ नई और बेहतर भूमिकाएं निभाई हैं। ऐश्वर्या राय ने अपने बेहतरीन अभिनय के दम पर दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाई है।

मौजूदा समय में ऐश्वर्या राय किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। इसी बीच ऐश्वर्या राय का एक पुराना वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो उनके 1994-95 मिस वर्ल्ड टूर के दौरान का है। ऐश्वर्या राय ने यह खिताब 19 नवंबर 1994 में जीता था। इसी दिन भारत की यह सुंदरी, विश्व सुंदरी बनी थीं और देश का मान बढ़ाया था। ऐश्वर्या राय ने करीब 29 साल पहले यह खिताब जीता था। उस वक्त उनके चेहरे का नूर देखते ही बनता था।

1994 में मिस वर्ल्ड बनीं ऐश्वर्या राय तब दिखती थीं ऐसीं

ऐश्वर्या राय का जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि मरून कलर के सिंपल साड़ी में लिपटी ऐश्वर्या की खूबसूरती असाधारण है। इस वीडियो में 29 साल पहले की ऐश्वर्या को इंडियन और वेस्टर्न दोनों ही लुक में देखा जा सकता है। ऐश्वर्या राय के चलने का तरीका हो या बातचीत का, हर चीज में एक अदम और सादगी नजर आती है।

आपको बता दें कि जब ऐश्वर्या राय ने मिस वर्ल्ड का ताज पहना था उस वक्त उनकी उम्र महज 21 साल की थी। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में पूछे गए सवालों का स्मार्ट आंसर देकर ऐश्वर्या ने ये खिताब हासिल किया था। वहां मौजूद लोग उनकी खूबसूरती ही नहीं बल्कि उनके टैलेंट के भी कायल हो गए थे। ऐश्वर्या राय ने 86 देशों की सुंदरियों को पछाड़कर यह ताज अपने नाम किया था उसके बाद भी भारत में कई सुंदरियों ने यह खिताब जीता, लेकिन आज भी ऐश्वर्या की सुंदरता की चर्चा दुनियाभर में होती है।

यहां देखें वीडियो

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता जीतने के बाद उन्हें बॉलीवुड में फिल्मों के ऑफर मिलने लगे और फिर ऐश्वर्या ने एक्टिंग को अपना प्रोफेशन बना लिया। खूबसूरती ही नहीं, बल्कि ऐश्वर्या राय ने अपनी काबिलियत के दम पर यह खिताब अपने नाम किया था और अब बॉलीवुड में भी उन्होंने खुद को साबित कर दिखाया है। इस थ्रोबैक वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ऐश्वर्या राय की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा “सच में भगवान ने बड़ी फुर्सत से बनाया है।” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा “मैंने इतना खूबसूरत आज तक कोई नहीं देखा।”

ऐश्वर्या राय की शादी

बताते चलें कि ऐश्वर्या राय ने 2007 में अभिनेता अभिषेक बच्चन से शादी की थी। यह शादी भारत की हाईप्रोफाइल शादियों में से एक रही जिसमें केवल गिने-चुने लोगों को ही न्‍यौता दिया गया। शादी को बकायदा रीति-रिवाज के साथ संपन्‍न कराया गया। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय एक बच्ची के माता-पिता हैं। उनकी बेटी का नाम आराध्या है।