45 करोड़ के इस आलीशान घर में रहते हैं मिथुन चक्रवर्ती, लगातार बंगले की निगरानी करते हैं 76 कुत्ते, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे बहुत से कलाकार हैं, जिन्होंने ढेर सारी फिल्मों में काम किया है और बहुत सारी हिट फिल्में भी दी हैं। इन कलाकारों ने अपने अभिनय के दम पर दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाई है। उन्हीं कलाकारों में से एक मिथुन चक्रवर्ती हैं। मिथुन चक्रवर्ती अपने जमाने के जाने-माने एक्टर रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में की हैं। मिथुन चक्रवर्ती ने कुछ हिट फिल्मों के बाद दर्जनों फिल्में फ्लॉप भी दी थी लेकिन इसके बावजूद उनके स्टारडम में कमी नहीं आ सकी।

मिथुन चक्रवर्ती ने अपनी मेहनत और बेहतरीन एक्टिंग के बल पर जीवन में बहुत कुछ कमाया है। मिथुन चक्रवर्ती ने अपनी मेहनत के दम पर अपनी प्रॉपर्टी बनाई है। आज हम आपको इस लेख के जरिए मिथुन चक्रवर्ती की लग्जरी लाइफ के बारे में बताने वाले हैं। मिथुन चक्रवर्ती बॉलीवुड इंडस्ट्री के उन चंद सुपर स्टार्स में शामिल हैं, जिनके पास करोड़ो की संपत्ति है और उनके पास महंगे घर भी हैं। तो चलिए हम आपको उनके घर के बारे में बताते हैं।

इस आलीशान बंगले में रहते हैं मिथुन चक्रवर्ती

आपको बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती ने “मृगया” जैसी सुपरहिट फिल्म से अपने करियर का आगाज किया। इस फिल्म में दमदार अभिनय के लिए मिथुन चक्रवर्ती को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। मिथुन चक्रवर्ती ने अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्में दी हैं जिनमें वारदात, डिस्को डांसर, भ्रष्टाचार, घर एक मंदिर, वतन के रखवाले जैसी फिल्में शामिल हैं। दर्शको ने मिथुन चक्रवर्ती के अभिनय की खूब तारीफ भी की। लेकिन एक समय ऐसा भी रहा था जब मिथुन चक्रवर्ती की फिल्में बुरी तरह फ्लॉप हो रही थीं।

मिथुन चक्रवर्ती के लिए 1993 से लेकर 1998 के बीच का समय बहुत मुश्किल था। जब उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थीं। इस दौरान उनकी एक साथ 33 फिल्में फ्लॉप हुई थी। लेकिन फिर भी मिथुन चक्रवर्ती ने अपने जीवन में हार नहीं मानी और लगातार मेहनत करते रहे। आखिरकार फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने अपने आपको स्थापित करने में कामयाबी हासिल कर ली। मिथुन चक्रवर्ती की गिनती बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों में होती है। मिथुन चक्रवर्ती ने अपनी मेहनत से खूब नाम और पैसा कमाया है। मिथुन चक्रवर्ती का मुंबई के बांद्रा में एक आलीशान घर है। हालांकि उनका ज्यादातर समय अपने मड स्थित बंगले में व्यतीत होता है।

मिथुन चक्रवर्ती यहां पर अपने तीन बेटों, बेटियों, पत्नी और पालतू कुत्तों के साथ रहते हैं। भले ही मिथुन चक्रवर्ती आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह अपार धन-संपत्ति के मालिक हैं। परंतु इसके बावजूद भी वह साधारण जिंदगी जीना पसंद करते हैं।

आपको बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती को जानवरों से बेहद प्यार है। खबरों की मानें तो उनके ऊंटी वाले बंगले पर 76 से ज्यादा कुत्ते हैं, जो अलग-अलग प्रजातियों के हैं। सभी कुत्तों को एक बड़े एसी रूम में रखा जाता है। यह सभी मिथुन चक्रवर्ती के घर की निगरानी करते हैं।

मिथुन चक्रवर्ती के इस बंगले में वह सारी लग्जरी सुविधाएं मौजूद हैं, जो एक लेविश लाइफ की अनुभूति कराती है। वहीं अगर हम मिथुन चक्रवर्ती की मड वाली प्रॉपर्टी की कीमत की बात करें, तो यह जानकर आपको भी हैरानी होगी। इस प्रॉपर्टी की कीमत 45 करोड़ 73 लाख रुपए बताई जाती है।

मिथुन चक्रवर्ती को पेड़-पौधों का भी बहुत ज्यादा शौक है। इसलिए उन्होंने अपने घर में ही सभी तरह की सब्जियां और फलों के पेड़ भी लगाए हुए हैं। वहीं मुंबई के बांद्रा वाले फ्लैट की कीमत भी करोड़ों रुपए में बताई जाती है। मिथुन चक्रवर्ती लग्जरी घरों के साथ ही शानदार होटल्स के भी मालिक हैं। इसके अलावा उनके पास कई महंगी महंगी लग्जरी गाड़ियां भी हैं।