नीता अंबानी ने खरीदी दुनिया की सबसे महंगी कार, कीमत है पूरे 100 करोड़, देखें कैसी दिखती है

भारत के सबसे बड़े और सबसे अमीर उद्योगपतियों में से एक मुकेश अंबानी हैं। मुकेश अंबानी देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मशहूर हैं। अंबानी फैमिली का हर सदस्य अपनी लाइफ स्टाइल को लेकर सुर्खियों में बना रहता है। मुकेश अंबानी दुनियाभर में जितने मशहूर हैं उतनी ही मशहूर नीता अंबानी हैं।

अक्सर नीता अंबानी अपनी लाइफ स्टाइल को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। नीता अंबानी देश की सबसे पावरफुल बिजनेसवुमन हैं। बॉलीवुड का कोई भी सितारा लाइफस्टाइल के मामले में नीता अंबानी को टक्कर नहीं दे सकता है। मुकेश अंबानी की धर्मपत्नी नीता अंबानी को महंगी महंगी चीजों का बेहद शौक है, जिसकी वजह से यह हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं।

नीता अंबानी प्राइवेट जेट से लेकर महंगी-महंगी लग्जरी गाड़ियों की भी शौकीन हैं। इतना ही नहीं बल्कि नीता अंबानी के पास बेहद शानदार कारों का कलेक्शन है। हाल ही में यह खबर निकल कर सामने आई है कि उन्होंने एक और नई कार खरीदी है। अब इनकी शानदार करों के कलेक्शन में एक और नई कार शामिल हो गई है जिसकी कीमत सुनकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे।

सोने से ढकी हैं घर की लगभग सभी चीजें

नीता अंबानी की लाइफ स्टाइल का हर कोई दीवाना है। नीता अंबानी हर दिन इतना खर्चा कर देती हैं कि हम इसका अंदाजा भी नहीं लगा सकते। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि नीता अंबानी के घर की लगभग सभी चीजें सोने से ढकी हैं। बता दें कि नीता अंबानी के पास दुनिया के सबसे खूबसूरत ब्रांड पेड्रो गार्सिया, जिमी चू, पेलमोडा, मर्लिन के जूते हैं। इसके अलावा उनके पास गोल्ड प्लेटेड फोन भी है।

खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि नीता अंबानी एक बार पहनें जूतों को फिर दोबारा नहीं पहनती हैं। नीता अंबानी को ज्वेलरी पहनने का भी काफी शौक है। वह हमेशा गोल्ड और डायमंड की ज्वेलरी कैरी करती हैं। उनके पास लाखों से लेकर करोड़ों तक की अंगूठियां हैं। इतना ही नहीं बल्कि नीता अंबानी के पास राडो, कैल्विन, कैलिन, कार्टियर, बुल्गारी और कई अन्य महंगी घड़ियों का कलेक्शन भी है।

नीता अंबानी ने खरीदी दुनिया की सबसे महंगी कार

नीता अंबानी ने अब एक और नया चीज अपने नाम की है। जी हां, नीता अंबानी ने ऑडी का स्पेशल एडिशन ऑडी A9 Chameleon को लेकर देश में सबसे महंगी कार रखने वाली महिला बन गई हैं। इस स्पेशल एडिशन की कुछ ही यूनिट बाजार में उतारी गई हैं। यह कार इंडिया में उपलब्ध भी नहीं है। इस कार को नीता अंबानी ने यूएसए से इंपोर्ट करवाया है।

अगर हम इस कार की यूएसए में कीमत की बात करें तो 90 करोड़ रुपए बताई जाती है। अब इम्पोर्ट करने के बाद इसकी कीमत 100 करोड़ रुपए हो गई है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि नीता अंबानी ने इस कार को अपने लिए ऑफिस आने जाने के लिए खरीदी है। यह बेहद ही ताकतवर और दुनिया की सबसे लग्जरी कारों में से एक है।

आपको बता दें कि कंपनी के द्वारा केवल चुनिंदा ग्राहकों को ही यह कार बेची गई है और इसकी कुछ ही यूनिट बनाई जाएगी। नीता अंबानी इस कार को खरीद कर देश में सबसे महंगी कार रखने वाली महिला बन गई हैं।