परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा संग धूमधाम से की सगाई, एक-दूजे की बाहों में खोया नजर आया कपल, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद राघव चड्ढा के साथ शनिवार को सगाई कर ली। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपने परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में सगाई कर ली है। कपल ने 13 मई 2023 को नई दिल्ली के कपूरथला हाउस में रिंग एक्सचेंज किया। वहीं अब कपल की इंगेजमेंट सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा काफी समय से अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बने हुए थे। इन दोनों के रिलेशनशिप की चर्चा तब शुरू हुई थी जब दोनों एक रेस्टोरेंट के बाहर निकलते हुए स्पॉट हुए थे। यह इसी साल मार्च महीने की बात है। इसके बाद कपल अक्सर एक-दूसरे के साथ नजर आने लगे। हालांकि इन दोनों ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को दुनिया से छुपाए रखा और इंगेजमेंट से पहले तक इन्होंने अपने रिश्ते को लेकर कुछ भी नहीं कहा था।

अब परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने सगाई कर ली है। सगाई के मौके पर जिस तरह बांद्रा में परिणीति चोपड़ा के घर को सजाया गया है, उसी तरह दिल्ली में राघव के आवास को भी रोशनी और फूलों से सजाया गया। सगाई के मौके पर होने वाले दूल्हा और दुल्हन सजे-धजे बहुत खूबसूरत नजर आ रहे थे। वहीं हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से मंगेतर राघव चड्ढा के साथ सगाई समारोह से तस्वीरें शेयर की हैं।

इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कपल व्हाइट ड्रेस में ट्विनिंग कर रहा था। उन्होंने एक साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों में राघव और परिणीति एक दूसरे के प्यार में खोए हुए नजर आए। परिणीति चोपड़ा ने इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में यह लिखा है कि “मैंने अपनी सभी चीजों के लिए प्रार्थना की .. मैंने हां कहा!”

वहीं अब परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों पर कपल के फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं और इन दोनों को इंगेजमेंट की ढेरों बधाइयां और शुभकामनाएं भी दे रहे हैं।

कपल की सगाई में शामिल हुईं ये दिग्गज हस्तियां

आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई में पंजाब के सीएम भगवंत मान, मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल समेत कई दिग्गज लोग शामिल हो गए थे। वहीं प्रियंका चोपड़ा ने भी कजिन परिणीति चोपड़ा की सगाई में शिरकत की। कुल मिलाकर, बुलाए गए अतिथियों की संख्या लगभग 150 लोग हैं। प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने परिणीति चोपड़ा के लिए आशीर्वाद भेजा।

दूल्हा-दुल्हन के पहनावे को लेकर खूब चर्चा हो रही है। सामने आई तस्वीरों के बाद ऐसा कहा जा सकता है कि उन्होंने अपनी सगाई को बेहद साधारण रखने का प्रयास किया। उनकी ड्रेस को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही छा गई हैं और यह तस्वीरें हर किसी को बेहद पसंद आ रही है।