JOKES : पति बेहद ही रोमांटिक मूड में पत्नी से कहता है – तुझमे रब दिखता है यारा मैं क्या करूं..?

कहते है लाफ्टर इस द बेस्ट मेडिसिन और हँसना मुस्कुराना और जीवन में खुश रहना हमारे  सेहत के लिए सबसे उत्तम माना जाता है और वही  अपने आप को खुश रखने के लिए जोक्स  किसी मेडिसिन से कम नहीं होते है और आज हम  आपके लिए एक बार फिर से कुछ मजेदार जोक्स लेकर आये है जिन्हें पढने के बाद आप भी हनते हँसते हो जायेंगे लोटपोट तो फिर देर किस बात  की आइये शुरू करते है हंसने हंसाने का ये सिलसिला

 

1.एक बार एक आदमी की एक टांग की हड्डी टूट गयी…
वो जल्दी से हॉस्पिटल गया तो
देखा कि वहां एक दूसरे आदमी की दोनों टांगें टूटी हुई हैं।
वो उसको देखकर बड़े भोलेपन से बोला कि-
क्या आपकी दो पत्नियां हैं??

2.शादी के भोज में एक अनजान व्यक्ति को खाते देखकर घरवाले ने पूछा –
माफ कीजिएगा, आपको निमंत्रण दिया गया था क्या…?
अनजान व्यक्ति (गरम होते हुए) बोला –
नहीं दिया तो ये मेरी गलती है क्या…?

3.सुबह-सुबह पत्नी ने कहा – जल्दी से न्यूजपेपर दो…!
पति – तुम भी कितने पुराने ख्यालात की हो,
दुनिया कहां से कहां पहुंच गई और तुम न्यूजपेपर मांग रही हो।
यह लो मेरा टैबलेट…!
पत्नी ने टैबलेट लिया और कॉकरोच पर दे मारा…!
अब पति सदमे में है…!

4.एक आदमी अपने ससुराल गया…
सास ने सात दिन तक उसे…
पालक का साग खिलाया…
फिर आठवें दिन सास ने पूछा-
बेटा क्या खाओगे…?
दामाद – आप बस खेत दिखा दो,मैं खुद चर आऊंगा…!!!

 

5.बीवी पति के साथ मंदिर गई
और मन्नत का धागा बांध के मन्नत मांगी,
फिर हड़बड़ाई और धागा खोल दिया…!
पति – क्या हुआ, धागा क्यों खोला…?
पत्नी – मैंने मन्नत मांगी थी कि
आपकी जिंदगी की तमाम मुश्किलें दूर हो जाएं…!
फिर अचानक ख्याल आया, कहीं मैं ही न निपट जाऊं…!

6.बीवी पति के साथ मंदिर गई और मन्नत का धागा बांध के मन्नत मांगी,
फिर हड़बड़ाई और धागा खोल दिया…!
पति – क्या हुआ, धागा क्यों खोला…?
पत्नी – मैंने मन्नत मांगी थी कि
आपकी जिंदगी की तमाम मुश्किलें दूर हो जाएं…!
फिर अचानक ख्याल आया, कहीं मैं ही न निपट जाऊं…!
7.डॉक्टर – आपका लड़का पागल कैसे हो गया…?
बाप – वो पहले जनरल बोगी में सफर करता था…!
डॉक्टर – तो…?
बाप – लोग बोलते थे थोड़ा खिसको-थोड़ा खिसको,
तभी खिसक गया…!
8.एक वृद्ध सज्जन ने एक कम्पनी के दफ्तर में जाकर मैनेजर से कहा-
आपके दफ्तर में मेरा लड़का काम करता है….
क्या मैं उससे मिल सकता हूं……?
मैंनेजर ने उसे गौर से देखा और कहा-खेद है कि आप देर से आये….!
आपका अंतिम संस्कार करने के लिए….
छुट्टी लेकर अभी-अभी गया है….!!
9.बच्चा- दादी जी “टें”…..’ बोलकर दिखाओ….?
दादी- टें…..!
बच्चा- एक बार फिर बोलकर दिखाओ…?
दादी- टें……!
बच्चा- आप कितना अच्छा बोलती हैं…फिर भी मम्मी कल पङोसन से कह रही थी कि….
पता नही बुढिया टें कब बोलेगी…….!!
10.एक लड़का और लड़की बाजीराव मस्तानी देखने गये….
लड़की- जानु …. तुम्हारी जिंदगी में तो….
कोई मस्तानी नहीं है ना…..!
लड़का (मन ही मन सोचते हुए)- अब इसको कैसे बताऊ कि….
मस्तानी तो ये खुद है….!
काशी बाई तो घर पर बैठकर मटर छील रही है….!!
पत्नी- सुनते हो जी, अब महिलाओं को भी
शनि देव मंदिर के अंदर प्रवेश का अधिकार मिल गया है।
पति- ये तो बहुत बढि़या हुआ,
अब शनि देव को भी पता चलेगा कि साढ़ेसाती किसे कहते हैं…!!!