मां बनीं प्रियंका चोपड़ा, इस अरबपति की पत्नी ने तो सरोगेसी से 22 बच्चों को दिया जन्म, करना चाहती है 105 बच्चे पैदा

बॉलीवुड इंडस्ट्री की देसी गर्ल कही जाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी के जरिए मां बन गई हैं और उनके पति व मशहूर सिंगर निक जोनस पिता बन गए। शुक्रवार देर रात प्रियंका चोपड़ा ने वेलकम बेबी का मैसेज साझा किया था। इसके बाद से ही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को उनके फैंस लगातार बधाइयां दे रहे हैं।

बता दे कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को 3 साल पूरे हो चुके हैं और अब उनके घर में खुशखबरी आई है। प्रियंका चोपड़ा भी मां बनने के बाद बहुत खुश नजर आ रही हैं। उन्होंने खुद अपने फैंस को यह बताया कि उनके घर में सरोगेसी के जरिए बच्चे का जन्म हुआ है।

हालांकि, पहले भी इस तकनीक के माध्यम से कई जानी-मानी हस्तियां पैरेंट्स बन चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा अकेली बॉलीवुड सेलिब्रिटी नहीं है जो सरोगेसी तकनीकी के सहारे मां बनी हैं। उनसे पहले शाहरुख खान, आमिर खान, प्रीति जिंटा, शिल्पा शेट्टी, करण जौहर, एकता कपूर और तुषार कपूर जैसे कई स्टार भी सरोगेसी की सहायता से पेरेंट्स बन चुके हैं।

एक अरबपति की पत्नी ने तो सरोगेसी के जरिए 22 बच्चों को जन्म दिया है। जी हां, उनके इंस्टाग्राम बायो पर बाकायदा इस बात का जिक्र किया गया है कि वह सरोगेसी से 105 बच्चे पैदा करना चाहती हैं।

दरअसल, हम आपको जिस महिला के बारे में बता रहे हैं उसका नाम क्रिस्टिना ओजतुर्क (Kristina Ozturk) है।

इस महिला की उम्र 24 वर्ष की है। क्रिस्टिना ओजतुर्क नाम की ये महिला रूस की राजधानी मास्को में रहती है।

आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि इस महिला ने महज एक वर्ष के अंदर ही 21 सरोगेट बच्चों को जन्म दिया।

हाल ही में उन्होंने एक और बच्चे को जन्म दिया है यानी कि कुल मिलाकर वह 22 बच्चों की मां बन चुकी हैं।

आपको बता दें कि “डेली मेल” ने इस महिला के विषय में पूरी विस्तृत जानकारी पिछले साल प्रकाशित की थी। इस महिला ने अपने बच्चों के लिए 16 आया नियुक्त कर रखी है, जिन पर अगर आप एक साल के खर्चे के बारे में जानेंगे तो हैरत में पड़ जाएंगे।

महिला ने अपने बच्चों के लिए जो 16 आया नियुक्त कर रखी है उन पर 12 महीने का खर्चा £67,700 यानी कि अगर हम भारतीय मुद्रा में देखें तो 68 लाख रुपए का आता है। क्रिस्टिना ओजतुर्क के पति का नाम गलिप ओजतुर्क (Galip Ozturk) है, जिनकी उम्र 57 साल की है।

क्रिस्टिना ओजतुर्क के पति गलिप ओजतुर्क पेशे से एक होटल व्यवसायी हैं।

क्रिस्टिना ओजतुर्क और गलिप ओजतुर्क दोनों की मुलाकात जॉर्जिया में हुई थी।

क्रिस्टिना ओजतुर्क 105 बच्चे सरोगेसी से पैदा करना चाहती है।

बता दें 10 मार्च 2020 को इस महिला का पहला बच्चा हुआ था।

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार देखा जाए तो मार्च 2020 से लेकर जुलाई 2021 के बीच सरोगेसी पर उनका जो खर्चा हो चूका है, वह £ 142,000 है यानी कि भारतीय मुद्रा में करीब 1 करोड़ 43 लाख रुपए होती है।

वहीं महिला ने अपने बच्चों की देखभाल करने के लिए जो आया रखी हुई है उनके ऊपर उन्होंने 68 लाख रुपए खर्च कर दिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kristina Ozturk (@batumi_mama)

क्रिस्टिना ओजतुर्क अपने बच्चों पर एक सप्ताह में £4000 यानी भारतीय मुद्रा में 4 लाख रुपए तो सिर्फ डाइपर और अन्य दूसरी जरूरत पर खर्च कर देती हैं।