Rashifal 14 October: आज इन 3 राशियों का दिन रहेगा भाग्यशाली, सफलता की मिलेंगी राहें

Rashifal 14 October 2020: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

14 अक्टूबर 2020 राशिफल | 14 October 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को आज आंखों से संबंधित किसी प्रकार का रोग या चोट लगने की संभावना बन रही है। आज आपको लेनदेन के कामों में जल्दीबाजी करने से बचना होगा अन्यथा भारी नुकसान हो सकता है। परिवार के लोगों के साथ आप किसी मनोरंजन की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। कुछ कामों में आपको सफलता हासिल होगी। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। मित्रों और सगे-संबंधियों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को मन मुताबिक फायदा मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को आज कोई भी नया काम शुरू करने से बचना होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सुख-साधनों के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। स्थाई संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े हुए मामलों में आपको बड़ा लाभ प्राप्त होगा। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कार्यालय में सुख-शांति बनी रहेगी। अधीनस्थ कर्मचारी आपका पूरा सहयोग देंगे। आज आपको कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी चिंताजनक रहेगा। आपके मन में किसी बात को लेकर चिंता, भय और तनाव बना रहेगा। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन रहेगा। आज आप कोई भी जोखिम अपने हाथ में मत लीजिए। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। दूसरों के कामों में हस्तक्षेप मत कीजिए। अचानक दुखद समाचार मिलने की वजह से आप काफी हताश रहेगा। जरूरी कामकाज विलंब हो सकते हैं। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को आज मिला-जुला फल मिलेगा। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आज धन का लेनदेन करने से बचना होगा अन्यथा धन हानि हो सकती है। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बन रही है। घर-परिवार का माहौल खुशहाल बना रहेगा। आपका व्यवसाय ठीक-ठाक चलेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को आज संतान की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। आपको अपनी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। आपके द्वारा किए गए कामकाज का तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्य शैली में परिवर्तन करना पड़ सकता है। व्यापार में लाभदायक समझौते हो सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। शेयर मार्केट से जुड़े हुए लोगों को अच्छा फायदा मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को आज धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आप व्यापार के सिलसिले में किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। कारोबार में वृद्धि होगी। आज का दिन निवेश संबंधित कार्यों के लिए शुभ रहने वाला है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को आज अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखने की आवश्यकता है अन्यथा चोरी और गुम होने की आशंका बन रही है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर अधिक धन खर्च हो सकता है। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। घर-परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। समाज में नए लोगों से जान-पहचान बढ़ सकती है परंतु आप अनजान लोगों के ऊपर अंधविश्वास मत कीजिए। नकारात्मक विचारों से दूर रहने की आवश्यकता है। आपका व्यवसाय ठीक-ठाक चलेगा। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन कठिन रहेगा। आप किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें। मौसम परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। इधर-उधर के कामों में फालतू खर्च होगा। व्यापार में किया गया बदलाव आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। कारोबार में विस्तार होगा। पार्टनर्स का पूरा सहयोग मिलेगा। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को आज संभाल कर रहने की आवश्यकता है क्योंकि आपको हानि होने की संभावना बन रही है। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों के वेतन में वृद्धि हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को आज शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। धर्म-कर्म के कामों में आपकी अधिक रुचि रहेगी। परिवार के लोगों के साथ आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। कानूनी मामलों से दूर रहें। घर-परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातक आज प्रेम संबंधित मामलों के लिए भाग्यशाली रहने वाले हैं। आपको प्रेम संबंधित मामलों में सफलता हासिल होगी। आप अपनी सकारात्मक सोच की वजह से लगातार सफलता हासिल करेंगे। जीवनसाथी के बीच चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं। कार्यालय में आप कोई ठोस निर्णय ले सकते हैं, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। बड़े अधिकारी आपके कामकाज से बेहद खुश रहेंगे। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों के द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आपके सभी रुके हुए कार्य सिद्ध होंगे। लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। पुराने मित्रों की सहायता से लाभ की स्थिति बन रही है। व्यापार में लाभदायक समझौता हो सकता है। शेयर मार्केट में आज आपको थोड़ा सोच-समझकर निवेश करने की आवश्यकता है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को आज दुष्टजनों से सावधान रहने की आवश्यकता है। यह आप को हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। माता की सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे, जिसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा। अचानक आमदनी के स्रोत हासिल हो सकते हैं। भाइयों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज का दिन निवेश के लिए शुभ रहेगा।