सरोज खान के निधन से आहत शाहरुख खान, किया ऐसा इमोशनल पोस्ट

साल 2020 में हमने अपने कई सेलेब्स को खो दिया है। शुक्रवार को बॉलीवुड के मशहूर कोरियाग्राफर सरोज खान भी अब इस दुनिया में नहीं रही। सरोज खान के जाने की खबर सुनकर हर कोई आहत है। सरोज खान ऐसी कोरियोग्राफर रही हैं जिन्होंने 90 के दशक से लेकर आजकल की हीरोइन्स को भी डांस सिखाया है। ऐसे में उनके निधन की ख़बर सुनकर हर कोई बेहद आहत है। सरोज खान कई लोगों के लिए उनकी पहली शिक्षिका रही हैं। उनमें बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान का भी नाम शामिल है।

अभिनेता शाहरुख खान ने सरोज खान के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें अपनी बॉलीवुड इंडस्ट्री की पहली असल शिक्षिका बताते हुए श्रद्धाजंलि दी।

शाहरुख खान का ट्वीट-

शाहरुख खान ने श्रद्धाजंलि देते हुए ट्वीट किया कि फिल्म उद्योग में मेरी पहली असल शिक्षिका। उन्होंने मुझे घंटों तक सिखाया कि फिल्म डांसिंग के लिए ‘डिप’ कैसे किया जाता है। मैं जिन सबसे ज्यादा केयरिंग, प्यार करने वालों और प्रेरक लोगों से मिला हूं, वह उनमें से एक थीं। आपकी याद आएंगी सरोज जी। अल्लाह उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। मेरी देखभाल करने के लिए शुक्रिया।

इन सेलेब्स ने भी दी श्रद्धाजंलि-

अमिताभ बच्चन-

सरोज खान का यूं चले जाना हर किसी को निराश कर गया है। बॉलीवुड सितारों ने उन्हें सोशल मीडिया के ज़रिए श्रद्धाजंलि दी। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने लिखा कि सरोज खान के निधन के बाद से अशांत हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक तस्वीर शेयर करने के साथ लिखा, ‘प्रार्थना.. हाथ जुड़े हैं, मन अशांत।

अक्षय कुमार-

आज सुबह प्रसिद्ध कोरियोग्राफर सरोज खान जी के निधन की खबर के साथ आंख खुली। वे हर किसी के लिए डांस को कितना आसान बना देती थीं, इंडस्ट्री के लिए तगड़ा झटका है.. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

रितेश देशमुख-

आपकी आत्मा को शांति मिले सरोज जी. सिने प्रेमियों और इंडस्ट्री के लिए यह बहुत बड़ी क्षति है. 2000 से ज्यादा गानों को कोरियोग्राफ कर चुकीं सरोज खान ने अकेले अपने दम पर गानों को शूट किए जाने की प्रक्रिया को बदला था. मुझे अलादीन में उनके द्वारा कोरियोग्राफ किए जाने का सौभाग्य मिल चुका है. मेरी बकेटलिस्ट में से एक चीज कम.

सरोज खान अपने डांस से किसी भी गाने में जान डाल देती थी। बता दें कि सरोज खान पिछले कुछ दिनों से काफी बीमार थी। उन्हें 20 जून को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत हुई। जिसके बाद उनको बांद्रा स्थित गुरु नानक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी उम्र 71 साल थी।

बता दें कि सरोज खान को मधुमेह की भी बीमारी थी। इसके अलावा पिछले कुछ हफ्तों में उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कई और परेशानियां भी हुई थी। जिसके बाद उनका कोरोना वायरस का भी टेस्ट कराया गया था। हालांकि उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। परिवार के सूत्रों के मुताबिक उन्होंने रात में 1.30 बजे अपनी आखिरी सांस लीं। मलाड के कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

बॉलीवुड से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए नमन भारत के साथ जुड़े रहें। आप हमें सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते हैं। आर्टिकल को सोशल मीडिया पर शेयर ज़रूर करें।