ट्रैंडिंग- खूबसूरती में करीना-करिश्मा को भी मात देती है उनकी बहन आलिया कपूर, तस्वीरें देखकर कहेंगे wowww

कपूर फैमिली बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे पहली फिल्मी फैमिली मानी जाती है। कपूर खानदान की चार पीढ़ियां बॉलीवुड में काम करती आई हैं और उम्मीद है कि ये परिवार आगे भी इसी तरह भारतीय सिनेमा में अपना योगदान देता रहेगा। खैर, बात जब कपूर खानदान की होती है तो अमूमन हम लोग इस फैमिली के उन्हीं लोगों को पहचानते हैं जो फिल्मों से जुड़ें हैं। लेकिन बता दें कि कपूर फैमिली एक बहुत बड़ी फैमिली है। सबसे अच्छी बात ये है कि इस फैमिली में हर किसी को एक दूसरे बहुत अच्छा बॉन्ड है।

आलिया कपूर की खूबसूरती के दिवाने हुए लोग-

कपूर फैमिली में फिल्मों से जुड़े लोग तो हमेशा सुर्खियों में रहते ही हैं, लेकिन जो लोग ग्लैमर वर्ल्ड से दूर हैं वो भी किसी से कम नहीं है। हम कपूर खानदान की एक ऐसी स्टार किड के बारे में बात कर रहे हैं जो फिल्मों से कोसों दूर है लेकिन उनकी खूबसूरती की वजह से वे इन दिनों खूब चर्चा बटोर रही हैं। जी हां, ये स्टार किड है आलिया कपूर।

सुपरस्टार शशि कपूर की पोती है आलिया

आलिया कपूर, अपने ज़माने के सुपरस्टार अभिनेता शशि कपूर की पोती हैं। आलिया, इतनी खूबसूरत हैं कि लोगों का कहना है कि उन्होंने करीना और करिश्मा को भी खूबसूरती के मामले में पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि शशि कपूर ने इंग्लिश एक्ट्रैस जैनिफर कैंडल से शादी की थी। इन दोनों के संजना, करण और कुणाल नाम के तीन बच्चे हुए थे। करण कपूर एक मशहूर फोटोग्राफर हैं और कुछ फिल्मों में भी नज़र आ चुके हैं। पिता शशि कपूर ने ही इन्हें लॉन्च किया था। लेकिन करण को फिल्मों में कोई खास सफलता नहीं मिल सकी। हालांकि वे एक बेहतरीन मॉडल रह चुके हैं। बाद में करण कपूर ने कनाडियन लोर्ना से शादी की थी। इन्हीं की बेटी है आलिया कपूर।

लंदन में बीता बचपन

करण कपूर ने भी कुछ ही फिल्मों में काम करने के बाद फिल्मों दुनिया को छोड़ दिया था और वे लंदन जाकर सेटल हो गए थे। आलिया भी बचपन से लंदन में ही रही है। लेकिन अपनी भारतीय फैमिली के काफी करीब है। खास मौकों पर आलिया भी परिवार के साथ नज़र आती है। करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान के जन्म पर भी आलिया पटौदी हाउस में आई थी। बताया जाता है कि आलिया का अपनी कजिन्स करीना कपूर और करिश्मा कपूर के साथ अच्छा रिश्ता है।

करीना-करिश्मा को देती है टक्कर-

आलिया भले ही फिल्मों से दूर है लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। इंस्टाग्राम पर वो अपनी तस्वीर शेयर करती रहती हैं। आलिया फिल्मी दुनिया से दूर है, लेकिन वो अपनी लाइफ को खूब इन्जॉय करती हैं।

सोशल मीडिया पर आलिया की तस्वीर देख यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि वह सुंदरता में करीना और करिश्मा को टक्कर देती हैं। उनकी तस्वीर पर खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। फोटो में उनका बोल्ड लुक देखा जा सकता है। कुछ लोगों का ये भी कहना है कि वह बहुत हद तक अपनी मां जैसी ही दिखती हैं।