श्रद्धा कपूर की माँ शिवांगी और मासी पद्मिनी कोल्हापुरे दोनों ने की थी घर से भागकर शादी , जाने ये दिलचस्प किस्सा

80 और 90 का दशक हमारे बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का गोल्डन टाइम माना जाता है और इस दशक में बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्मे बनी थी और फिल्म इंडस्ट्री में कई खुबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस कदम रखी थी और इन्ही में से एक है बॉलीवुड की बेहद ही पोपुलर और  खुबसूरत अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे जो की 80 के दशक में अपनी खूबसूरती और अदाकारी से हर किसी को अपना दीवाना बनाया था और इंडस्ट्री पर लम्बे समय तक एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे राज की है और वही अपने फ़िल्मी करियर में पद्मिनी कोल्हापुरे ने कई सुपरहिट मूवीज में काम किया है और इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है |

पद्मिनी कोल्हापुरे  अपने ज़माने के टॉप एक्ट्रेस के रूप में जानी जाती थी और इन्होने उस दौर के सभी दिग्गज सुपरस्टार के साथ काम किया है |वही पद्मिनी कोल्हापुरे अपने प्रोफेशनल लाइफ को लेकर जितना सुर्ख़ियों में रही है उतना ही ये अपने पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरों में रही है |

पद्मिनी कोल्हापुरे हमारे बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की रिश्ते में मासी लगती है और आज के इस पोस्ट में हम आपको श्रद्धा कपूर की माँ शिवांगी कोल्हापुरे और पद्मिनी कोल्हापुरे से जुड़ा के बेहद ही  दिलचस्प किस्सा बताने जा रहे है तो आइये जानते है क्या है वो किस्सा |

आपको बता दे श्रद्धा कपूर की माँ शिवांगी कोल्हापुरे और पद्मिनी कोल्हापुरे ये दोनों ही बहने अपने घर से भागकर शादी रचाई थी |दरअसल पद्मिनी कोल्हापुरे की गिनती अपने ज़माने की टॉप एक्ट्रेस के लिस्ट में की जाती थी और वही पद्मिनी कोल्हापुरे फिल्म मेकर प्रदीप शर्मा से बेहद प्यार करती थी और उनके साथ ही शादी करना चाहती थी पर वही ।

मराठी परिवार से जुड़ी पद्मिनी के घर वालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था और वो ये शादी नहीं होने देना चाहते थे पर पद्मिनी ने अपने प्यार के आगे किसी की एक न सुनी और वो अपने प्यार के साथ जिंदगी बिताने के लिए अपने घर से भागकर साल 1986 में एक मन्दिर में जाकर गुपचुप तरीके से प्रदीप शर्मा के साथ शादी कर ली थी |

वही प्रदीप से शादी करने के लिए पद्मिनी कोल्हापुरे ने अपना अच्छा खासा करियर तक छोड़ दिया और प्रदीप के साथ शादी रचाकर अपना घर बसा ली |वही पद्मिनी कोल्हापुरे की बहन शिवांगी कोल्हापुरे की कहानी भी कुछ ऐसी ही है और इन्होने भी घर से भागकर शक्ति कपूर के साथ शादी रचाई थी |बता दे शक्ति कपूर और शिवांगी ने एक साथ साल  1980 में आई फिल्म ‘किस्मत’  में काम किया था और इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां आ गयी और दोनों ने शादी रचाने का फैसला किया |

वही इस शादी के लिए भी शिवांगी के घर वाले राजी नहीं थे क्योंकि शक्ति कपूर एक पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते थे तो वही शिवांगी मराठी परिवार से थी और इस वजह से शिवांगी के पिता इस शादी के लिए राजी नहीं थे और तब शक्ति कपूर के साथ शिवांगी ने घर से भागकर  साल 1982 में शादी रचा ली थी और शादी के बाद शिवांगी ने अपना फ़िल्मी करियर छोड़ दिया और घर परिवार की जिम्मेदारी में लग गयी और आज इस कपल के दो बच्चे श्रद्धा और सिद्धांत कपूर है  जिसमे से श्रद्धा बॉलीवुड की एक बेहद ही मशहूर एक्ट्रेस बन चुकी है |