जब रामायण में दिव्यांका त्रिपाठी बनी थीं अप्सरा, बिखेरे थे अपनी अदाओं के जलवे, देखें वायरल तस्वीरें

दिव्यांका त्रिपाठी टीवी इंडस्ट्री की एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने अपनी मेहनत और बेहतरीन एक्टिंग के बलबूते अच्छा खासा नाम कमाया है। टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरती से भी करोड़ों टीवी प्रेमियों के दिलों पर राज करती हैं। आपको बता दें कि अभिनेत्री दिव्यांका ने सीरियल “बनू मैं तेरी दुल्हन” से अपने करियर की शुरुआत की थी और इन दिनों यह रियलिटी शो “खतरों के खिलाड़ी” 11वें सीजन की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। आपको बता दें कि इस शो की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केप टाउन में हो रही है और कंटेस्टेंट लगातार अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं।

मौजूदा समय में दिव्यांका त्रिपाठी हिंदी टीवी की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। दिव्यांका ने अपने अभिनय से बहुत प्यार पाया है। दिव्यांका ने साल 2006 में ज़ी टीवी के सीरियल बनू मैं तेरी दुल्हन से अपने मुख्य किरदार का अभिनय शुरू किया था और इस सीरियल में अभिनेत्री ने सुशील बहू और मॉडर्न लड़की दोनों का किरदार का अभिनय किया है, जिसे दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किया गया था। अपने इस किरदार के लिए दिव्यांका को कई सारे अवार्ड भी मिल चुके हैं। इसके बाद दिव्यांका ने स्टार प्लस के शो “ये है मोहब्बतें” में डॉक्टर इशिता का किरदार निभाया था। वैसे देखा जाए तो दिव्यांका त्रिपाठी अपने काम को लेकर बहुत सीरियस रहती हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने एक्टिंग करियर में कई धारावाहिकों में काम किया है परंतु उन्हें नोटिस नहीं किया गया था। बहुत से ऐसे रोल्स हैं, जो दर्शकों को याद नहीं है। उसी में से एक सीरियल रामायण है। जी हां, साल 2012 में आए सीरियल रामायण में दिव्यांका त्रिपाठी ने एक अप्सरा का किरदार निभाया था, जिसके बारे में शायद बहुत कम लोगों को ही पता होगा। ज़ी टीवी पर आने वाले रामायण में अभिनेता गगन मलिक और नेहा सरगम ने राम और सीता की मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

दिव्यांका त्रिपाठी ने उस समय के दौरान सीरियल रामायण में अप्सरा का किरदार निभाया था, जिसमें वह भगवान श्री राम और माता सीता के विवाह में बाधाएं डालने का कार्य कर रही थीं। दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने इस किरदार के लिए सफेद रंग का आउटफिट पहना था और उन्होंने डांस भी किया था। हालांकि अधिकतर लोगों ने दिव्यांका के इस रोल को शायद ही नोटिस किया होगा।

आपको बता दें कि दिव्यंका त्रिपाठी एक मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मी हैं और वह कभी आर्मी अफसर बनना चाहती थीं। अभिनेत्री के माता-पिता एनसीसी कैडेट रहे थे, इसलिए दिव्यांग का भी कई साल एनसीसी कैडेट रही थीं। भोपाल से आने वाली दिव्यंका त्रिपाठी साल 2004 में “मिस भोपाल” भी रह चुकी हैं। उन्होंने कई सीरियल में काम किया है और बेस्ट रोल का अवार्ड भी उनके नाम है।

अगर हम दिव्यांका त्रिपाठी के निजी जीवन के बारे में बात करें तो उन्होंने अभिनेता विवेक दहिया से शादी की है। इन दोनों के बीच में प्यार का सिलसिला सीरियल “ये है मोहब्बतें” के सेट से शुरू हुआ था और धीरे-धीरे इनका प्यार और बढ़ता गया। आखिर में इन दोनों ने 8 जुलाई 2016 को यह विवाह के बंधन में बंध गए थे।