कभी बहन इनाया की चप्पल खींचकर गिराया तो कभी छीनी बॉल, बर्थडे पर बुआ सोहा ने दिखाया शरारती तैमूर का क्यूट Video

बॉलीवुड के मशहूर स्टार किड्स में से एक सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के बड़े बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) हैं, जो अक्सर अपने क्यूट लुक्स की वजह से सुर्खियों का विषय बने रहते हैं। उनकी एक झलक मिलते ही पैपराजी अपने कैमरे लेकर उनके पीछे दौड़ने लगते हैं। तैमूर अली खान की तस्वीरें भी इंटरनेट पर वायरल होती रहती हैं, जिसे हर कोई बड़े ही प्यार से देखता है। उनकी तस्वीरें और वीडियोज हमेशा प्रशंसकों का ध्यान आकर्षित करता है। तैमूर अली खान 20 दिसंबर 2022 को 6 साल के हो गए हैं। ऐसे में हर कोई उन्हें बर्थडे विश कर रहा है।

हाल ही में, करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बड़े बेटे तैमूर अली खान के बर्थडे पर उनकी बहन इनाया नौमी खेमू (Inaaya Naumi Kemmu) की तरफ से बुआ और एक्ट्रेस सोहा अली खान ने एक क्यूट वीडियो साझा किया है, जिसमें बर्थडे बॉय अपनी बहन इनाया संग खूब मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में तैमूर अली खान को अपनी बहन इनाया के साथ खेलते-कूदते और मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। तैमूर की शैतानियां देख फैंस को भी हंसी आ गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

इनाया और तैमूर की काफी अच्छी है बॉन्डिंग

आपको बता दें कि सोहा अली खान और कुणाल खेमू की बेटी इनाया और तैमूर की बॉन्डिंग काफी अच्छी है। अक्सर इन दोनों के साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। जब भी इनकी तस्वीरें सामने आती हैं, तो फैंस का दिल जीत लेती हैं। इन दोनों की उम्र के बीच फासला भी बहुत कम है।

तैमूर अली खान के जन्मदिन पर सोहा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तैमूर और इनाया का बेहद क्यूट वीडियो साझा किया है।

शरारती तैमूर

सोहा अली खान के द्वारा जो वीडियो शेयर किया गया है, उसकी शुरुआत इनाया और तैमूर के उस वक्त से होती है, जब वह बहुत छोटे थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि तैमूर को करीना कपूर ने गोद में लिया हुआ है और इनाया को सोहा अली खान गोद में लिए हुए नजर आ रही हैं। इसके बाद तैमूर अपनी बहन इनाया की बॉल छीनकर फेंकते हुए नजर आते हैं।

वहीं इस वीडियो के एक मोमेंट में तैमूर अली खान ग्राउंड में खड़ी अपनी बहन इनाया की चप्पल खींचकर उन्हें गिराते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि वह इनाया के साथ पार्क में खेलते, घूमते, शतंरज खेलते और गले लगाकर प्यार करते हुए भी दिखे। इनकी मासूम हरकतों ने फैंस का दिल जीत लिया। सोहा अली खान ने वीडियो शेयर कर इनाया की तरफ से तैमूर के लिए एक बर्थडे नोट भी लिखा है।

वीडियो का प्यारा कैप्शन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Soha (@sakpataudi)

सोहा अली खान ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में यह लिखा है कि “हमारे बीच कुछ महीनों का फासला है और कई बार ऐसा हुआ है कि गेंद आपके कब्जे में रही है और कई बार मेरा पलड़ा भारी रहा। मुझे उम्मीद है कि, हम इस एडवेंचरस लाइफ में हमेशा एक-दूसरे से सीखते रहेंगे। जन्मदिन मुबारक हो टिम भाई। ढेर सारा ‘लव’ इन्नी।” आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तैमूर का जन्म 20 दिसंबर 2016 को हुआ था। तैमूर जन्म के बाद से सबसे पसंदीदा सेलेब किड्स में से एक बने हुए हैं।