14 दिसंबर सूर्य ग्रहण पर गर्भवती महिलाएं बरतें ये सावधानियां, रखें इन बातों का ध्यान

14 दिसंबर 2020 को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह ग्रहण मार्गशीर्ष अमावस्या तिथि पर लग रहा है। आपको बता दें कि सूर्य ग्रहण की शुरुआत 14 दिसंबर की शाम को 7:03 बजे से होगी और ग्रहण का समापन 15 दिसंबर की रात 12:00 बजे के करीब बताया जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा इसलिए ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा।

यह सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक महासागर, अफ्रीका आदि देशों में दिखाई दे सकता है। सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ सावधानियां बरतनी बेहद जरूरी है। विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। आज हम आपको ग्रहण के दौरान किन-किन बातों का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है? इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

गर्भवती महिलाएं ग्रहण के दौरान रखें विशेष सावधानी

गर्भवती महिलाओं को ग्रहण काल में बहुत अधिक सोच-विचार करने की आवश्यकता है। आपको ग्रहण के दौरान विशेष सावधानी रखनी जरूरी है। ऐसा माना जाता है कि ग्रहण के हानिकारक प्रभाव से गर्भ में पल रहे शिशु के शरीर पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है इसलिए गर्भवती महिलाएं ग्रहण के दौरान घर से बाहर ना निकले अन्यथा सूर्य ग्रहण से निकलने वाली हानिकारक किरण बच्चे के स्वास्थ्य पर बुरा असर डालेगी।

ग्रहण के दौरान इन चीजों का ना करें इस्तेमाल

गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के सीधे प्रभाव में नहीं आना चाहिए इसके अलावा गर्भवती महिलाएं इस बात का ध्यान रखें कि आप ग्रहण काल के दौरान चाकू, छुरिया और तेज धार वाली चीजों का इस्तेमाल भूल कर भी मत कीजिए क्योंकि इसके कारण आपके गर्भ में पल रहे शिशु पर बुरा असर पड़ सकता है। गर्भवती महिलाएं ग्रहण काल के दौरान सिलाई, कढ़ाई जैसे काम भूलकर भी ना करें और ना ही ग्रहण के दौरान किसी भी प्रकार की चीजों का सेवन कीजिए।

ग्रहण में घर की खिड़कियों को बंद रखना चाहिए

ग्रहण के दौरान आप अपने घर की खिड़कियों को खुला ना छोड़े। घर की खिड़कियों को आप अखबार या मोटे पर्दे से ढक दीजिये ताकि ग्रहण की कोई भी किरण आपके घर में प्रवेश ना कर पाए। अगर ग्रहण के दौरान पहले से बना हुआ भोजन है तो उसको ना फेंके बल्कि आप भोजन में तुलसी के पत्ते डालकर उसे शुद्ध कर लें। जब ग्रहण खत्म हो जाए तब उसके पश्चात आप स्नान ध्यान कर लीजिए और अपने पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें। यह सब करने के बाद ही आप भोजन ग्रहण कीजिए।

ग्रहण के दौरान करें ये काम

  • ग्रहण के दौरान जो महिलाएं गर्भवती हैं, वह भगवान का ध्यान करें।
  • अगर हम धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देखें तो ग्रहण काल में मंत्रों का जाप करना शुभ माना जाता है।
  • धार्मिक शास्त्रों के मुताबिक गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान अपने पास में एक नारियल रखना चाहिए। अगर आप अपने पास नारियल रखती हैं तो इससे आपके पास नकारात्मकता नहीं आती है। ऐसा करके ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव से बच सकती हैं।

उपरोक्त आपको सूर्य ग्रहण के दौरान किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, इसके बारे में जानकारी दी गई है। ग्रहण के दौरान विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को सावधानी बरतना जरूरी है ताकि आप पर और आपके गर्भ में पल रहे शिशु पर कोई नकारात्मक प्रभाव ना पड़े। हम उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी अवश्य पसंद आई होगी। आप इस लेख को अन्य लोगों में शेयर करना ना भूलें, धन्यवाद।