अल्लू अर्जुन ने पत्नी स्नेहा रेड्डी को जन्मदिन की दी बधाई, सेलिब्रेशन की शेयर की तस्वीरें

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म पुष्पा जब से रिलीज हुई है, तब से ही वह अपनी इस फिल्म को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। इस फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद अल्लू अर्जुन की लोकप्रियता में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। अल्लू अर्जुन ना सिर्फ साउथ इंडियन के पसंदीदा एक्टर्स में से एक हैं बल्कि वह हर इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं।

अल्लू अर्जुन एक शानदार अभिनेता होने के साथ-साथ एक प्यारे पति और पिता भी हैं। अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा रेड्डी (Allu Arjun) 29 सितंबर 2022 को अपना 37 वां जन्मदिन मना रहीं हैं। इस खास मौके पर अल्लू अर्जुन ने अपनी पत्नी को बेहद खास अंदाज में बर्थडे विश किया है।

अल्लू अर्जुन ने खास अंदाज में पत्नी स्नेहा रेड्डी को किया बर्थडे विश

आपको बता दें कि साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन नई अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 29 सितंबर 2022 को अपनी पत्नी स्नेहा के बर्थडे सेलिब्रेशन की एक तस्वीर को साझा किया है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि पूरी फैमिली साथ में नजर आ रही है। इस तस्वीर में बच्चों के साथ पोज देते हुए कपल को बेहद खुश देखा जा सकता है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में “हैप्पी बर्थडे क्यूटी” लिखा है।

इसके अलावा अल्लू अर्जुन ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी बर्थडे सेलिब्रेशन की एक तस्वीर को साझा किया है। इस तस्वीर में स्नेहा को अपनी बेटी अरहा के साथ केक काटते हुए देखा जा सकता है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि सामने टेबल पर दो स्वादिष्ट केक नजर आ रहे हैं। अल्लू अर्जुन के द्वारा शेयर की गई यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

साल 2011 में अल्लू अर्जुन ने की थी स्नेहा रेड्डी से शादी

आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड स्नेहा रेड्डी से 6 मार्च 2011 को शादी की थी। इसके बाद अप्रैल 2014 में अल्लू अर्जुन पहली बार अपने बेटे अल्लू अयान के पिता बने थे। इसके दो साल बाद साल 2016 में अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी अपने दूसरे बच्चे के रूप में बेटी अल्लू अरहा के माता-पिता बने। अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी अक्सर अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियोस साझा करते रहते हैं।

अल्लू अर्जुन का वर्क फ्रंट

वहीं अगर हम अल्लू अर्जुन के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह अपनी फिल्म “पुष्पाः द राइज” की सफलता के बाद दूसरे पार्ट की तैयारी में जुटे हुए हैं। फिल्म को लेकर ऐसी संभावना है कि फिल्म के पहले पार्ट से भी ज्यादा दूसरा पार्ट एक्शन से भरपूर होने वाला है। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना को लीड रोल में देखा गया था। वह “पुष्पा द राइज” में श्रीवल्ली के रूप में नजर आईं थीं। उन्होंने हाल ही में कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि इस बार उनकी भूमिका ज्यादा महत्वपूर्ण होगी।

आपको बता दें कि देवी श्री प्रसाद ने “पुष्पा 2” का संगीत दिया है। इन्होंने इस फिल्म के पहले भाग में “ऊ अंतावा” और “श्रीवल्ली” जैसे चार्टबस्टर्स सॉन्ग दिए थे। वहीं अब फैंस को दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार रहेगा।