स्वरा भास्कर ने फूलों से सजे बेड पर मनाई थी पहली रात खुद तस्वीर शेयर कर बोलीं- मां करवाना चाहती थीं…

बॉलीवुड इंडस्ट्री की टैलेंटेड और खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक स्वरा भास्कर का भी नाम शुमार है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। स्वरा भास्कर अपने बेहतरीन अभिनय और खूबसूरती के साथ-साथ अपने बेबाक अंदाज और बयानों की वजह से भी कई बार खबरों और सुर्खियों में छाई रहती हैं। स्वरा भास्कर अपने निजी जीवन को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती है।

बॉलीवुड की बेहद पॉपुलर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों सपा नेता फहद अहमद के साथ अपनी शादी को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। बता दें कि स्वरा भास्कर ने 17 फरवरी 2023 को कांग्रेस पार्टी के जाने-माने नेता फहद अहमद के साथ अपनी शादी का ऐलान किया था। स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी के युवा लीडर फहद जिरार अहमद के साथ कोर्ट मैरिज कर ली है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अभी भी वायरल हो रही हैं।

शादी के बाद से ही स्वरा भास्कर काफी ट्रोल भी हो रही हैं। अलग धर्म में शादी करने को लेकर स्वरा भास्कर को कई तरह के हेड कमैंट्स का सामना करना पड़ रहा है लेकिन वह लगातार ट्रोलर्स को जमकर जवाब दे रही हैं। इसी बीच स्वरा भास्कर की शादी से एक और तस्वीर सामने आई है, जो उनके सुहागरात की है। इस तस्वीर को खुद अभिनेत्री ने शेयर किया है। ऐसे में फिर से स्वरा भास्कर लोगों के बीच लाइमलाइट में आ गई हैं।

स्वरा भास्कर ने शेयर की सुहागरात की तस्वीरें

दरअसल, स्वरा भास्कर ने अपनी सुहागरात की तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जो इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। स्वरा भास्कर के द्वारा शेयर की गई तस्वीर में सुहागरात का बेड फूलों से सजा हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि, अब यह पोस्ट डिलीट की जा चुकी है।

स्वरा भास्कर ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए यह बताया है कि उनकी मां ने ही कमरे को सजाया था। अभिनेत्री ने इसके लिए अपनी मां को धन्यवाद भी कहा है। स्वरा भास्कर ने यह भी बताया है कि उनकी मां उनके लिए एक फिल्मी सुहागरात चाहती थीं। स्वरा भास्कर की यह तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिस पर लोग अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

स्वरा भास्कर की शादी

आपको बता दें कि स्वरा भास्कर ने 6 जनवरी को कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद 16 फरवरी को उन्होंने कुछ तस्वीरों को शेयर करते हुए शादी की जानकारी फैंस को दी थी। अचानक से ही स्वरा भास्कर ने अपनी शादी की पोस्ट से सभी को हैरान कर दिया था। इसके बाद अभिनेत्री ने फैंस के बीच कई तस्वीरों को साझा किया।

स्वरा भास्कर का वर्क फ्रंट

आपको बता दें कि 9 अप्रैल 1988 को जन्मी स्वरा भास्कर के पिता इंडियन नेवी ऑफिसर रहे हैं और उनकी मां ईरा भास्कर दिल्ली के जेएनयू में प्रोफेसर हैं। स्वरा भास्कर ने 2009 में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। वहीं अगर हम स्वरा भास्कर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो स्वरा भास्कर को आखरी बार कमल पांडे द्वारा निर्देशित फिल्म “जहां चार यार” में देखा गया था, जिसमें उनके काम की काफी सराहना की गई और अब बहुत ही जल्द “मीमांसा” में नजर आने वाली हैं।