इन 6 चीजों को दिवाली पूजा में जरूर कीजिए शामिल, मां लक्ष्मी की कृपा से घर में होने लगेगी बरकत

दीपावली का त्यौहार हिंदुओं का सबसे बड़ा त्यौहार है। इस बार दिवाली का त्यौहार 4 नवंबर 2021 दिन गुरुवार को मनाया जाएगा। दीपावली के दिन धन की देवी माता लक्ष्मी जी के साथ-साथ भगवान श्री गणेश जी और माता सरस्वती जी की पूजा की जाती है। दिवाली का त्यौहार हर वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस दिन लक्ष्मी-गणेश जी की विधि विधान पूर्वक पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि अगर दीपावली के दिन विधि विधान पूर्वक पूजा की जाए तो इससे माता लक्ष्मी जी की कृपा दृष्टि व्यक्ति के ऊपर बनी रहती है और साल भर धन की कमी नहीं होती है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दीपावली के ऐसे कई उपाय बताए गए हैं जिनको करने से व्यक्ति के जीवन की बहुत सी परेशानियां दूर हो जाती हैं। इसमें जल का संबंध चंद्रमा से माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, चंद्रमा की उत्पत्ति समुंद्र मंथन से हुई थी और धन की देवी माता लक्ष्मी जी भी समुद्र से ही प्रकट हुई थीं। इसी वजह से अगर आप दीपावली की रात पानी में पाए जाने वाले 6 चीजों को पूजा में शामिल करते हैं तो इससे आपको विशेष फल की प्राप्ति होती है। इन चीजों को शामिल करके आप माता लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं और धन से जुड़े हुए परेशानियां दूर होती हैं।

जल सिंघाड़ा

जल सिंघाड़ा एक ऐसा फल है जो माता लक्ष्मी जी के सबसे पसंदीदा फलों में से एक माना जाता है। अगर आप दीपावली की रात को माता लक्ष्मी जी की पूजा में सिंघाड़ा को शामिल करते हैं तो इससे माता रानी प्रसन्न होती हैं और लक्ष्मी जी की कृपा से आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

कमल का फूल

दीपावली की रात को माता लक्ष्मी जी की पूजा में कमल के फूल को शामिल जरूर कीजिए। आप लक्ष्मी पूजन के दौरान कमल का फूल अर्पित कर सकते हैं। यह बहुत इस शुभ और मंगलकारी माना गया है। ऐसी मान्यता है कि कमल शुभ, सौंदर्य और आर्थिक सम्पन्नता का प्रतीक है।

गोमती चक्र

अगर आप दिवाली की रात को माता लक्ष्मी जी की पूजा के दौरान गोमती चक्र का इस्तेमाल करते हैं तो यह बहुत ही शुभ माना गया है। आपको बता दें कि गोमती नदी में शीप जैसी एक सफेद चीज मिलती है, जिस पर चक्र बना हुआ होता है। जिसको गोमती चक्र कहते हैं। धार्मिक दृष्टि से देखा जाए तो यह चक्र भगवान विष्णु जी का सुदर्शन चक्र होता है, जिसमें नकारात्मक शक्तियों को नाश करने की शक्ति होती है। आप दीपावली के दिन लक्ष्मी जी की पूजा के बाद गोमती चक्र को धन रखने की तिजोरी में रख दीजिए। ऐसा माना जाता है कि इससे बरकत होती है परंतु आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप पूजा में 11 गोमती चक्र रखें।

मोती

आप दिवाली की रात को लक्ष्मी जी की पूजा के दौरान पूजन स्थल में मोती जरूर रखें या फिर मोती का धारण करें। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से धन की देवी माता लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं और धन-धान्य में बढ़ोतरी होती है।

शंख

अगर आप दिवाली की पूजा में शंख को शामिल करते हैं तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा बताया जाता है कि शंख दरिद्रता और दुख को दूर करने वाला होता है। शंख भगवान विष्णु जी और माता लक्ष्मी जी को अत्यधिक प्रिय है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देखा जाए तो शंख को धन की देवी माता लक्ष्मी जी का भाई बताया गया है।

समुद्र का जल

दीपावली पूजन में आप समुद्र के जल को शामिल जरूर करें। ऐसा माना जाता है कि धन की देवी माता लक्ष्मी जी समुंद्र जल से ही प्रकट हुए हैं। अगर आप पूजन के दौरान जल को कलश में भरकर रखते हैं और पूजा करने के बाद घर में जल से छींटें देते हैं तो इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है।