ये हैं बॉलीवुड की सिंगल मदर, जिन्होंने अकेले दम पर की बच्चों की परवरिश, पेश की मिसाल

बॉलीवुड इंडस्ट्री की चकाचौंध दुनिया को देखकर हर कोई इंसान प्रभावित हो जाता है। वैसे देखा जाए तो बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की दुनिया बाहर से देखने में बहुत ज्यादा ग्लैमरस लगती है परंतु अंदर से ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। जो बाहर दिखता है वह अंदर भी वैसा ही हो, यह जरूरी नहीं है। बॉलीवुड इंडस्ट्री की ऐसी कई सिंगल मदर्स हैं जिन्होंने कई चुनौतियों को पार करते हुए अपने बच्चों को अकेले के दम पर पाला है।

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की दुनिया आम लोगों की तरह ही होती है और उनके जीवन में भी बहुत से उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं। जिस प्रकार से आम लोग अपनी निजी जिंदगी में चुनौतियों का सामना करते हैं। उसी तरह बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का जीवन भी चुनौतीपूर्ण रहता है। जीवन में बहुत सी उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियां आती हैं।

बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई अभिनेत्रियां हैं जिनकी शादी हुई और बच्चों का जन्म भी हुआ परंतु उसके बाद किसी ना किसी कारण से वह अपने पति से अलग रह रही हैं। इतना ही नहीं बल्कि यह अभिनेत्रियां अपने अकेले के दम पर अपने बच्चों की परवरिश कर रही हैं। इन अभिनेत्रियों ने अपने बच्चों की परवरिश बेहतरीन तरीके से की और उन्होंने अपनी जिंदगी के हसीन पल भी न्यौछावर कर दिए।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जो सिंगल मदर की भूमिका बखूबी तरीके से निभा रही हैं। यह आम लोगों के लिए भी प्रेरणा हैं। इन अभिनेत्रियों ने अकेले दम पर अपने बच्चों का पालन पोषण किया है। तो चलिए जानते हैं आखिर इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल है।

पूनम ढिल्लों

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री पूनम ढिल्लो ने साल 1988 में फिल्म निर्माता अशोक ठकेरिया से विवाह किया था परंतु इन दोनों के विवाह का रिश्ता अधिक समय तक नहीं चल पाया। साल 1997 में दोनों अलग हो गए। अशोक से अलग होने के बाद पूनम ढिल्लो ने अपने दोनों बच्चे बेटी पलोमा और बेटा अनमोल की परवरिश अकेले ही की।

सारिका

अभिनेत्री सारिका, कमल हसन की दूसरी पत्नी हैं। सारिका ने अपनी शादी से पहले बेटी श्रुति हासन को जन्म दिया था। आपको बता दें कि श्रुति हासन का जन्म साल 1986 में हुआ था, जिसके 2 वर्ष पश्चात सारिका विवाह के बंधन में बंधी थीं। शादी होने के बाद बेटी अक्षरा का जन्म हुआ। बाद में वर्ष 2004 में कमल और सारिका का तलाक हो गया और यह एक-दूसरे से अलग हो गए जिसके बाद अपनी दोनों बच्चियों को सारिका ने अकेले ही पाला। उन्होंने सिंगल मदर के रूप में दोनों बेटियों की परवरिश बखूबी तरीके से की।

नीना गुप्ता

बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री नीना गुप्ता ने अपनी बेटी मसाबा गुप्ता को अकेले के दम पर ही पाला है। आपको बता दें कि विवियन रिचर्ड्स से नीना की बेटी मसाबा हुई परंतु नीना ने विवियन रिचर्ड्स से विवाह नहीं किया। मसाबा आज मशहूर फैशन डिजाइनर हैं।

अमृता सिंह

अमृता सिंह और सैफ अली खान ने साल 1991 में शादी रचाई थी और उनके दो बच्चे भी हैं जिनका नाम सारा अली खान और इब्राहिम अली खान है। साल 2004 में सैफ अली खान और अमृता सिंह का तलाक हो गया था, जिसके बाद अमृता ने अपने दोनों बच्चों की परवरिश अकेले के दम पर ही की। यह सिंगल मदर के रूप में अपने बच्चों का अच्छा ख्याल रखती हैं।

सुष्मिता सेन

अभिनेत्री सुष्मिता सेन 45 वर्ष की आयु में भी सभी लोगों के लिए एक मिसाल बनी हुई हैं। आपको बता दें कि सुष्मिता सेन ने अभी तक विवाह नहीं किया है। 25 वर्ष की उम्र में सुष्मिता सेन ने पहली बेटी रहने को गोद लिया था। उसके बाद साल 2010 में दूसरी बेटी अलीशा को गोद लिया था। सुष्मिता सेन एक सिंगल मदर के रूप में अपनी दोनों बेटियों के साथ रहती हैं और उनकी देखभाल कर रही हैं।

करिश्मा कपूर

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर और खूबसूरत अदाकारा करिश्मा कपूर ने साल 2003 में दिल्ली के रहने वाले बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी रचाई थी परंतु इन दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था। आखिर में 11 वर्ष बाद इन दोनों ने एक दूसरे से तलाक ले लिया। पति से अलग होने के बाद करिश्मा कपूर ने अपने बच्चों की परवरिश बहुत अच्छी तरीके से की। करिश्मा अपने बच्चों समैरा कपूर और बेटे कियान राज कपूर को अकेले ही पाल रही हैं।