गुरुवार को करें ये 5 काम, पैसा की समस्या हो जाएगी दूर, भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की होगी कृपा

इंसान यही चाहता है कि उसके जीवन में कभी भी धन से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न ना हो परंतु ना चाहते हुए भी व्यक्ति को धन की समस्या का सामना करना पड़ता है। आर्थिक समस्या को लेकर व्यक्ति अक्सर बहुत परेशान रहता है। लगातार पैसों की तंगी बनी रहती है। अगर आपको भी धन से जुड़े हुए मामलों में सफलता नहीं मिल पा रही है तो ऐसी स्थिति में गुरुवार के कुछ खास उपाय अपना सकते हैं।

गुरुवार का दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु जी का दिन माना जाता है। अगर भगवान विष्णु जी प्रसन्न हो जाते हैं तो इससे धन की देवी माता लक्ष्मी जी स्वयं प्रसन्न हो जाती हैअन इसके अलावा गुरुवार का दिन देव गुरु बृहस्पति का दिन भी होता है। देव गुरु बृहस्पति को वृद्धि का कारक माना जाता है। अगर आप गुरुवार के दिन इनसे जुड़े हुए उपाय करते हैं तो इससे आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है। तो चलिए जानते हैं गुरुवार की उपायों के बारे में….

इस उपाय से धन की कमी से मिलेगा छुटकारा

अगर आप धन की कमी को दूर करना चाहते हैं तो गुरुवार के दिन यह उपाय अपना सकते हैं। आप इस दिन पीपल के पेड़ का पत्ता लेकर उसे अच्छी तरह धोकर शुद्ध कर लीजिए। इसके बाद आप गंगाजल से पत्ते को पवित्र कीजिए। इसके बाद आपको पत्ते पर रोली या सिंदूर से “ओम श्रीं ह्रीं श्रीं नमः” लिखना होगा और इसको अच्छी तरह से सुखा दें। इसके बाद आप इस पत्ते को अपने पर्स में रख लीजिए। इसके साथ ही आप एक चांदी का सिक्का भी अपने पर्स में रखे जिस पर मां लक्ष्मी जी का स्वरूप अंकित हो। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी जी और भगवान विष्णु दोनों की कृपा मिलती है और पर्स में हमेशा पैसा भरा रहता है।

कुबेर देव की कृपा पाने के लिए

कुबेर देवता को स्थाई धन का देवता माना जाता है। अगर किसी व्यक्ति के ऊपर कुबेर देवता की कृपा दृष्टि हो तो वह व्यक्ति धन का संचय कर सकता है। आप तांबे के पत्र पर कुबेर यंत्र या श्री यंत्र अंकित करवाकर अपने पर्स में रखें। इसके अलावा गोमती चक्र, केसर, कौड़ी और हल्दी इनमें से कोई भी एक चीज आप अपने पर्स में रखें। इस उपाय को करने से पर्स में हमेशा पैसा भरा रहता है।

इस उपाय से विवाह में आ रही बाधाएं होंगी दूर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में गुरु की स्थिति खराब होती है तो इसके कारण विवाह में बाधा उत्पन्न होने लगती हैं। इसलिए आप किसी अच्छे ज्योतिष से सलाह लेकर बृहस्पति देव का व्रत और केले के पेड़ की पूजा कीजिए। ऐसा करने से कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत बनेगा और विवाह में आने वाली बाधाएं दूर हो जाएँगी।

केले के वृक्ष की पूजा से जीवन में आएगी सम्पन्नता

गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करने से भगवान विष्णु जी प्रसन्न होते हैं। ऐसी मान्यता है कि केले के वृक्ष में साक्षात भगवान विष्णु जी का वास होता है। अगर केले के वृक्ष की पूजा की जाए तो इससे भक्तों को सुख-समृद्धि और शांति का वरदान प्राप्त होता है। केले के वृक्ष को शुभ और सम्पन्नता का प्रतीक माना गया है। इसकी पूजा से जीवन में सम्पन्नता आती है।

इस बात का ध्यान अवश्य रखें

आपको बता दें कि गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा की जाती है इसलिए इस दिन केला का सेवन ना करें। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक केले के वृक्ष में जगत के पालनहार भगवान विष्णु जी का वास माना गया है।