कोई शूटिंग में गोल्ड मेडलिस्ट तो कोई है इंजीनियर, ये हैं टीवी के सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे सितारे

बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की दुनिया में अभिनेता और अभिनेत्रियां अपने अभिनय और अपनी लोकप्रियता से दुनिया भर में मशहूर हैं। अगर कोई भी एक्टर्स पॉपुलर हो जाता है तो ऐसी स्थिति में उनकी पढ़ाई लिखाई की तरफ किसी का भी ध्यान नहीं जाता है परंतु ऐसा नहीं है कि इस इंडस्ट्री में पढ़े-लिखे स्टार्स नहीं हैं। वैसे देखा जाए तो टीवी इंडस्ट्री में ऐसे बहुत से सितारे हैं, जिन्होंने एक्टिंग के चक्कर में अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ दी। भले ही यह सितारे एक्टिंग में माहिर हैं परंतु पढ़ाई के मामले में पीछे रह गए।

वहीं इसके विपरीत कई मशहूर सितारे ऐसे भी हैं जिन्होंने खूब पढ़ाई की और डिग्री हासिल करने के बाद अब टीवी की दुनिया में अच्छा खासा नाम कमा रहे हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से टीवी इंडस्ट्री पर राज करने वाले टॉप-10 पढ़े-लिखे सितारों के बारे में बताने वाले हैं।

अनस राशिद

टीवी का मशहूर सीरियल “दिया और बाती” में अभिनेता अनस राशिद अनपढ़ हलवाई सूरज का किरदार निभाते हुए नजर आए थे परंतु असल जिंदगी में अनस राशिद पढ़ाई के मामले में बिल्कुल भी पीछे नहीं हैं। जी हां, अनस राशिद ने साइकोलॉजी में मास्टर्स किया हुआ है। इसके अलावा उन्हें हिंदी, इंग्लिश, पर्शियन और अरेबिक भाषा भी अच्छे तरीके से आती है।

दीपिका सिंह

छोटे पर्दे का मशहूर धारावाहिक “दिया और बाती” की लीड एक्ट्रेस दीपिका सिंह बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं।

करण पटेल

धारावाहिक “ये है मोहब्बतें” के लीड एक्टर करण पटेल मीठीबाई कॉलेज मुंबई यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं। इतना ही नहीं बल्कि अभिनेता लंदन स्कूल ऑफ़ आर्ट्स से पोस्ट ग्रेजुएट हैं। इसके अलावा श्यामक डावर डांस एकेडमी का हिस्सा भी रहे हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी

छोटे पर्दे का मशहूर सीरियल “ये है मोहब्बतें” की लीड एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी काफी पढ़ी लिखी हैं। दिव्यांका त्रिपाठी ने उत्तरकाशी के नेहरू स्कूल ऑफ माउंटेनियरिंग से माउंटेनिंग का कोर्स किया है। इतना नहीं बल्कि उन्होंने शूटिंग में गोल्ड मेडल भी हासिल किया है। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि वह भोपाल के एकेडमी में एग्ज़ीक्यूटिव ऑफिसर भी रह चुकी हैं।

मौनी रॉय

छोटे पर्दे की जानी-मानी अभिनेत्री मौनी रॉय ने दिल्ली के मीरांडा हाउस कॉलेज से ग्रेजुएशन किया हुआ है। इसके अलावा वह दिल्ली के जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं।

करण सिंह ग्रोवर

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा बिपाशा बसु के पति और टीवी के हैंडसम हंक करण सिंह ग्रोवर ने आईएचएम मुंबई से होटल मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन किया हुआ है।

राम कपूर

टेलीविजन के सबसे मशहूर अभिनेता राम कपूर ने अपनी ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद लॉन्स एंजेलेस से एक्टिंग में पोस्ट ग्रेजुएशन कर किया हैं।

शरद केलकर

छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेता शरद केलकर ने जयपुर के रेपुटेड इंस्टिट्यूट, इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड रिसर्च से मार्केटिंग में एमबीए की डिग्री प्राप्त की हुई है।

साक्षी तंवर

अभिनेत्री साक्षी तंवर बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म “दंगल” में आमिर खान की पत्नी का किरदार निभा चुकी हैं। साक्षी तंवर ने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से ग्रेजुएशन किया हुआ है।

तेजस्वी प्रकाश

छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा तेजस्वी प्रकाश धारावाहिक “स्वरागिनी” और “रिश्ता लिखेंगे हम नया” में नजर आती हैं। अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश ने इलेक्ट्रॉनिक एंड टेलिकम्युनिकेशंस में इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की है।