विन्नी अरोड़ा ने शेयर किया बेटे ज़ैन के “अन्नप्राशन” समारोह का वीडियो, लाडले ने क्यूट स्माइल से जीता दिल

मौजूदा समय में धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar) टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार्स में से एक हैं। धीरज धूपर का अभिनय करियर इन दिनों ऊंचाइयों पर है। वह कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ रहे हैं। वहीं अगर हम धीरज धूपर की निजी जिंदगी की बात करें तो वह भी खुशियों से भर गई है। जी हां, टीवी के पॉपुलर कपल्स में से एक धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar) और विन्नी अरोड़ा (Vinny Arora) कुछ महीने पहले ही माता-पिता बने थे।

कपल ने बेबी के जन्म के बाद से ही उसे लाइमलाइट से दूर रखा था लेकिन क्रिसमस डे के मौके पर दोनों ने अपने बेटे का चेहरा फैंस को दिखा दिया। वहीं, हाल ही में विन्नी अरोड़ा ने अपने बच्चे के “अन्नप्राशन” समारोह का एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है, जो इस समय सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

धीरज धूपर-विन्नी अरोड़ा के बेटे जैन का ‘अन्नप्राशन संस्कार’

सबसे पहले आपको यह बता दे कि अन्नप्राशन समारोह एक बच्चे के जीवन में अनाज के सेवन की शुरुआत का प्रतीक होता है और यह बच्चे के 6 महीने का होने के बाद किया जाता है।

विन्नी अरोड़ा ने 11 फरवरी 2023 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से बेटे जैन के अन्नप्राशन समारोह का एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो में माता-पिता को अपने बच्चे जैन के साथ एक गुरुद्वारे में बैठे हुए देखा जा सकता है।

नानी के खिलाने पर विन्नी अरोड़ा के बेटे जैन ने दी प्रतिक्रिया

वीडियो के एक भाग में देखा जा सकता है कि विन्नी अरोड़ा पहली बार अपने बच्चे जैन को अनाज खिला रही हैं। लेकिन शुरुआत में देखेंगे तो उसमें वह एक अजीब सा चेहरा बनाता हुआ नजर आ रहा है और अपनी मां को अपने हाथ से रोकने की कोशिश करता हुआ दिख रहा है।

 

लेकिन जब पहली बार अनाज खाने के बाद उसकी प्रतिक्रिया तुरंत बदल गई।

जब उनकी नानी ने उन्हें गुरुद्वारे में हलवा का प्रसाद खिलाया तो जैन ने अपनी सबसे प्यारी मुस्कान बिखेरी और एक प्यारी सी प्रतिक्रिया दी।

विन्नी अरोड़ा के बेटे जैन ने क्यूट स्माइल से जीता दिल

आपको बता दें कि विन्नी अरोड़ा ने अपने पति धीरज धूपर और अपने बेटे जैन के साथ की एक प्यारी सी हैप्पी तस्वीर को साझा किया है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि विन्नी अरोड़ा गुलाबी रंग का चिकनकारी सूट पहने हुए नजर आ रही हैं। वहीं धीरज धूपर को ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू डेनिम पहने हुए देखा जा सकता है।

वही उनका बेबी बॉय एक व्हाइट शर्ट और पिंक पेंट में बेहद प्यारा लग रहा है, जिसे उन्होंने अपने सिर पर एक सफेद कपड़े से स्टाइल किया। विन्नी अरोड़ा ने इस तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में यह लिखा कि “इस जीवन और हमारे अपार खुशी के बंडल के लिए आभारी। #satnaamwaheguru।”

धीरज-विन्नी शादी के 6 साल बाद बने थे पैरेंट्स

बता दें कि धीरज धूपर ने साल 2016 में अपनी गर्लफ्रेंड व एक्ट्रेस विन्नी अरोड़ा से शादी की थी। शादी से पहले दोनों ने एक दूसरे को करीब 6 साल तक डेट किया था। 2 अप्रैल 2022 को धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा ने अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा की थी। इसके बाद धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा ने 10 अगस्त 2022 को अपने बेटे जैन का स्वागत किया था। उन्हें शादी के 6 साल बाद माता-पिता बनने का आशीर्वाद मिला।