बर्थडे पर दूसरी पत्नी से यश कुमार को मिला सरप्राइज, पहले लगाया गले, माथा चूमकर छुए पैर, देखिए Video

भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के सुपरस्टार यश कुमार मिश्रा मौजूदा समय में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने जीवन में काफी कठिनाइयों का सामना किया है। जीवन की हर कठिन परिस्थिति से लड़ते हुए उन्होंने इंडस्ट्री में अपने पैर जमाए हैं। इन्होंने आज अपनी मेहनत के दम पर एक बड़ी सफलता और मुकाम हासिल किया है। मौजूदा समय में सुपरस्टार यश कुमार की फैन फॉलोइंग भी तगड़ी है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं, जहां पर वह अपने फैंस के बीच कोई न कोई पोस्ट शेयर करते रहते हैं।

आपको बता दें कि भोजपुरी एक्टर यश कुमार आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। आज यश कुमार 38 साल के हो चुके हैं। उनका जन्म आज के दिन ही 1985 में बलिया में हुआ था। भोजपुरी एक्टर यश कुमार अक्सर अपनी फिल्मों और अभिनय की वजह से सुर्खियों का विषय बने रहते हैं। इसके अलावा यह अपनी प्रोफाइल के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब चर्चा में रहे हैं।

भोजपुरी एक्टर यश कुमार ने अपने जीवन में दो शादी रचाई हैं। ऐसे में बर्थडे के मौके पर दूसरी पत्नी निधि झा से उन्हें सरप्राइज मिला है। एक्ट्रेस ने अपने यश कुमार के जन्मदिन के मौके पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है।

बर्थडे पर दूसरी पत्नी से यश कुमार को मिला सरप्राइज

आपको बता दें कि भोजपुरी एक्टर यश कुमार को जन्मदिन के मौके पर दूसरी पत्नी व अभिनेत्री निधि झा से बहुत ही प्यारा तोहफा मिला है। एक्ट्रेस ने पति पर प्यार लुटाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। निधि झा उनके सेट पर पहुंचीं और साथ में केक लेकर गईं। इस दौरान उन्होंने अपने पति को देखकर गले लगा लिया। करीब 18 सेकेंड तक वह पति से बस लिपटी रहीं। इस दौरान अभिनेता के चेहरे पर प्यार का ग्लो देखने को मिल रहा है।

इसके बाद दोनों ने एक दूसरे के माथे को चूमा और साथ में केक काटकर एक दूसरे को खिलाया। वहीं अगर आप इस वीडियो को आगे देखेंगे, तो यह देखा जा सकता है कि निधि ने अपने पति यश कुमार पर प्यार लुटाने के बाद उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है।

निधि झा ने शेयर किया वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nidhi Yash Mishra (@nidhijha05)

आपको बता दें कि अभिनेत्री निधि झा ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही उन्होंने लंबा-चौड़ा पोस्ट भी लिखा है। निधि झा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए यह लिखा है कि “डियर हसबैंड… आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। जितना कहूं आपके बारे में उतना कम है। शायद मैंने पिछले जन्म में कुछ अच्छा किया था जो मुझे आप मिले। हर दिन, जब मैं जागती हूं तो मैं भगवान का शुक्रिया अदा करती हूं कि मुझे आपके जैसे प्यार करने वाला और ध्यान रखने वाला लाइफ पार्टनर दिया।”

निधि झा ने अपनी पोस्ट में आगे यह लिखा है कि “मैं खुद को आपकी पत्नी कहलाने पर खुशनसीब मानती हूं। आपको जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। आई लव यू बाबू। एक जनम तो क्या मैं तो हर जनम में आपकी बिवी बनना चाहती हूं।” वहीं पत्नी की पोस्ट पर यश कुमार ने भी जवाब दिया है और यह लिखा है “बस करो रुलाओगी क्या? मैं भी किस्मत वाला हूं, जो आप जैसी धर्मपत्नी मुझे मिली है। लव यू ढेर सारा।” निधि झा के द्वारा शेयर किए गए इस दिल छू जाने वाले पोस्ट को फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है और फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।

यश कुमार कर चुके हैं दो शादियां

भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने सितारे यश कुमार ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली शादी इंडस्ट्री की सुपरहिट अभिनेत्री अंजना सिंह से हुई थी। लेकिन इनका रिश्ता लंबे समय तक ना चल सका और जल्दी दोनों एक दूसरे से अलग हो गए थे। इस शादी से अभिनेता की एक बेटी है, जिसका नाम अदिति सिंह है। उसकी परवरिश अंजना बतौर सिंगल मदर कर रही हैं। वहीं अभिनेता यश कुमार ने दूसरी शादी निधि झा से की है और यह अपनी शादीशुदा जिंदगी हंसी खुशी जी रहे हैं।