जब भरी महफिल राजकुमार ने उड़ाया था बप्पी लहरी का मजाक, कहा था- मंगलसूत्र और पहन लेते, सिंगर ने ऐसे किया था रिएक्ट

सिंगर और म्यूजिक कंपोजर बप्पी लहरी का 69 साल की उम्र में निधन हो गया था। बप्पी लहरी को उनके फैंस “बप्पी दा” के नाम से भी जानते थे। बप्पी लहरी बॉलीवुड के सम्मानित कलाकारों में से एक रहे हैं। बप्पी दा की पहचान ना सिर्फ उनके बनाए संगीत से थी बल्कि अपने पहनावे के चलते भी अक्सर वह चर्चाओं का विषय बने रहते थे।

बप्पी लहरी हमेशा खूब सारा सोना पहनते थे। यह कहना गलत नहीं होगा कि वह ही बॉलीवुड के ओजी गोल्ड-मैन हैं, परंतु गोल्ड लव के चलते कई बार उनका मजाक भी बनाया गया था। आज हम आपको बॉलीवुड एक्टर राजकुमार से जुड़ा हुआ एक ऐसा ही किस्सा बताने जा रहे हैं।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता राजकुमार अपनी रौबीली आवाज और दमदार डायलॉग्स के लिए ही केवल इंडस्ट्री में याद नहीं किए जाते बल्कि वह अपनी अकड़, बेबाक और मुंहफट अंदाज के लिए भी पहचाने जाते हैं। राजकुमार मजाकिया और हाजिर जवाबी में माहिर थे। एक बार तो संगीतकार और गायक बप्पी लहरी के साथ भी उन्होंने मजाक कर डाला था। बप्पी लहरी उनके मजाक से सकपका से गए थे। आखिर यह किस्सा क्या था? चलिए आपको बताते हैं।

जब राजकुमार ने उड़ाया था बप्पी लहरी का मजाक

आपको बता दें कि बप्पी लहरी हमेशा से ही सोने से लदे रहते थे। बप्पी लहरी का मानना था कि सोना उनके लिए बहुत भाग्यशाली है। हमेशा ही बप्पी लहरी अपने गोल्ड कलेक्शन को लेकर सुर्खियों का विषय बने रहते थे। लेकिन इसकी वजह से उन्हें फैंस ही नहीं बल्कि उनके साथ कलाकार भी कई बार उनका मजाक उड़ाते थे। उन्हीं में से एक बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता राजकुमार भी थे।

जूम टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, जब दिवंगत अभिनेता राजकुमार ने बप्पी लहरी के आभूषण कलेक्शन पर मजेदार कमेंट किया था। रिपोर्ट्स की मानें, तो एक अवार्ड नाईट पर बप्पी लहरी और राजकुमार की पहली बार मुलाकात हुई थी। राजकुमार को तो हमेशा ही उनकी तुनक मिजाजी और मुंहफट अंदाज के लिए जाना जाता था। उन्होंने बप्पी लहरी के आभूषण पर मजेदार कमेंट किया था।

राजकुमार ने सोने से लदे बप्पी दा को देख कही थी ये बात

हुआ कुछ ऐसा था कि जब राजकुमार बप्पी लहरी से मिले थे, तो उन्होंने उनके गहनों की तारीफ करते हुए यह कहा था कि “वाह एक से एक गहना पहना है बस मंगलसूत्र की कमी रह गई है।” ऐसा कहा जाता है कि बप्पी दा को राजकुमार का यह मजाक अच्छा नहीं लगा था। इस मुलाकात के बाद क्या हुआ इस बारे में जानकारी नहीं है। ऐसा बताया जाता है कि बाद में बप्पी लहरी ने इस बात को हंसी मजाक समझकर टाल दिया था। लेकिन खबरों की मानें तो राजकुमार द्वारा अचानक ऐसा कहे जाने पर बप्पी दा कुछ पलों के लिए सकपका गए थे।

बताते चलें कि राजकुमार से जुड़े हुए कई किस्से आज भी मशहूर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो एक बार तो राजकुमार ने अभिनेता गोविंदा द्वारा गिफ्ट की गई शर्ट को फाड़कर उसका रुमाल बनवा लिया था। इतना ही नहीं बल्कि ऐसा भी कहा जाता है कि राजकुमार अपने दौर के फेमस एक्टर धर्मेंद्र तक को बंदर कह चुके हैं।