एक साथ जन्मे 4 बच्चे, महिला ने 1 बेटा और 3 बेटियों को दिया जन्म, परिवार में आई चार गुना खुशियां

एक महिला को तभी संपूर्ण नारी माना जाता है, जब वह एक बच्चे को अपनी कोख से जन्म देती है। 9 महीने तक बच्चे को गर्भ में रखने के चलते भारत देश में औरतों को देवी की तरह पूजा जाता है। शादी के बाद हर शादीशुदा जोड़ा यही चाहता है कि उसको जल्द से जल्द संतान सुख की प्राप्ति हो। परंतु कई मामलों में देखा गया है कि कुछ लोगों को औलाद का सुख बहुत जल्द प्राप्त हो जाता है और कुछ के लिए यह प्रोसेस लंबा या फिर देरी से होता है।

जिन लोगों को लंबे समय तक संतान सुख की प्राप्ति नहीं हो पाती उन पर क्या गुजरती है, यह सिर्फ वही जान सकते हैं। अगर किसी दंपत्ति की कोई संतान नहीं होती, तो उनके दुख का अंदाजा कोई भी नहीं लगा सकता। मां तो बच्चे की लालसा में तड़पती रहती है। लेकिन कहते हैं कि भगवान के घर में देर है अंधेर नहीं और जब भी वह देता है तो छप्पर फाड़ कर देता है।

इसी बीच उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी जिले से एक मामला सामने आया है, जहां पर 22 साल की महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया है। एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के लिए भर्ती हुई महिला को डॉक्टरों की टीम में ऑपरेशन के बाद एक बेटा और तीन बेटियों को जन्म कराया।

4 बच्चों के एक साथ जन्म लेने पर पूरे जिले में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं एक साथ 4 बच्चों को जन्म देने वाली महिला ने परिवार में चार गुना खुशी बढ़ा दी। चार बच्चों के एक साथ जन्म लेने पर जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

चारों नवजात पूरी तरह से हैं स्वस्थ

बता दें नगर क्षेत्र में शुक्लाई गांव की निवासी मोहम्मद आलम की 22 वर्षीय पत्नी नूर आलम शुक्रवार शाम को पल्हरी स्थित अजंता हॉस्पिटल में भर्ती हुई थी। जिसको डॉक्टर अबरार ने भर्ती करा कर तीन बेटियों और एक बेटे की एक साथ डिलीवरी करवाई। डॉक्टर अबरार के अनुसार, जन्म लेने वाली एक बेटी का वजन 1 किलो 100 ग्राम और बेटे व दो बेटियों का वजन 1-1 किलो है जो पूरी तरह स्वस्थ है। फिलहाल चारों बच्चे डॉक्टर की निगरानी में हैं। 4 बच्चों के एक साथ जन्म के बाद परिवार में खुशियों का माहौल बना हुआ है। बच्चों के जन्म के बाद परिवार के लोगों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।

परिवार के लोग काफी खुश

एक साथ 4 बच्चों को जन्म देने वाली महिला ने परिवार में चार गुना खुशी बढ़ा दी है। बच्चों की दादी का ऐसा बताना है कि बहू ने 4 बच्चों को जन्म दिया है, जिनमें तीन बेटियां और एक बेटा है। दादी का ऐसा कहना है कि चार नवजात बच्चों का पिता मोहम्मद आलम कुवैत में नौकरी करता है, जो पिछले वर्ष लॉकडाउन के चलते वह वापस गांव शुक्लाई आ गए और यहां महिला से शादी की। बच्चों की दादी ने कहा कि “हमारे घर 4 बच्चों ने जन्म लिया है और इससे मैं काफी खुश हूं। पहले हमें 3 बच्चे होंगे, ऐसा बताया गया था लेकिन 4 बच्चे हुए, जिससे हमें काफी खुशी मिली है।”