11 March Rashifal: महाशिवरात्रि पर बना विशेष योग, किन राशियों पर रहेगी भोलेबाबा की कृपा, पढ़ें राशिफल

11 March 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

11 मार्च 2021 राशिफल | 11 March 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है। शादीशुदा जिंदगी बेहतर व्यतीत होगी। जीवनसाथी की सहायता से लाभ मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं। कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर हो सकती हैं। खर्चों में कमी आएगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव बड़ा नजर आ रहा है। कार्य क्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। नौकरी के क्षेत्र में कठिन प्रयास के बाद आपको सफलता हासिल होगी। धन संबंधित मामलों में आपको समझदारी से काम लेना होगा। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। अचानक आमदनी के नए मार्ग मिल सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप परेशान रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन कठिन नजर आ रहा है। स्वास्थ्य को लेकर समस्या उत्पन्न हो सकती है। आप आत्मविश्वास से मजबूत रहेंगे। पराक्रम के बल पर किसी भी बड़े कार्य को सफल करने में सक्षम रहेंगे। कार्य क्षेत्र की स्थितियां सामान्य रूप से चलती रहेंगी। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। बच्चों की तरफ से शुभ सूचना मिलने की संभावना है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति में प्रगति की संभावना नजर आ रही है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर वाद-विवाद उत्पन्न हो सकता है, इसलिए आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। नौकरी से संबंधित शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आमदनी के अनुसार खर्चो पर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा आगे चलकर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए जातकों से दोस्ती हो सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी भागदौड़ भरा रहेगा। कार्यालय में अधिक मेहनत और दौड़-भाग बनी रहेगी, जिससे शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। बड़े अधिकारियों के साथ वैचारिक मतभेद होने की संभावना नजर आ रही है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आप अपने खान-पान पर ध्यान दीजिए। जीवनसाथी का पूरा सपोर्ट मिलेगा। संतान से लाभ तथा सहयोग मिलने की संभावना है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का समय अच्छा रहेगा। आज आपको धन से जुड़ा हुआ कोई फायदा मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आने की संभावना है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छी खासी सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलने की संभावना है। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना सकते हैं परंतु कोई भी निवेश करने से पहले घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन उचित रहेगा। कार्यालय में आपका दबदबा बना रहेगा। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी परंतु आपको अपनी मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए। जमीन-जायजाद से संबंधित मामलों का निपटारा हो सकता है। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती के लिए किसी यात्रा की योजना बन सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को आज कार्य क्षेत्र के संदर्भ में कोई अच्छा समाचार मिलने की संभावना है। बड़े अधिकारियों के साथ संबंध मजबूत बनेंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो आपको लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए। मौसम में परिवर्तन होने के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। दांपत्य जीवन में कुछ दिक्कत उत्पन्न हो सकती है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने प्रिय से दिल की बात कह सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को आज पिता की तरफ से लाभ मिलने की संभावना है। आप अपनी मधुर वाणी और अच्छे व्यवहार से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। पारिवारिक लोगों के साथ चल रहा मनमुटाव दूर होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां खत्म होंगी। आप दोस्तों के साथ मिलकर कोई बड़ा काम करने की योजना बना सकते हैं। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष से बेहतर संबंध बनेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। पारिवारिक जीवन में खुशी मिलेगी। कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। जीवनसाथी की मदद से कोई लाभ मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आज आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार में चल रही परेशानियां दूर होंगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी चिंताजनक नजर आ रहा है। कार्य क्षेत्र में किसी के साथ कहासुनी हो सकती है, जिससे आपका मन काफी हताश रहेगा। आपको अपने व्यवहार पर काबू रखने की जरूरत है। अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। विद्यार्थियों को कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। कुछ विषयों में आपको कठिनाई महसूस हो सकती है। जो लोग काफी लंबे समय से रोजगार प्राप्ति के प्रयास कर रहे थे उनको सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को आज कई क्षेत्रों से लाभ मिलने के योग हैं। कार्य क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आज का दिन सफलता दायक रहेगा। धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। आपके प्रयास सार्थक होंगे। छात्र वर्ग को शुभ परिणाम मिलने की संभावना बन रही है। सरकारी कामों में आ रही बाधाओं से छुटकारा मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा, जिससे आपका आत्मबल मजबूत बनेगा।