23 नवंबर 2022 राशिफल: आज इन 4 राशियों की बदलने वाली है किस्मत, हो सकता है बड़ा धन लाभ

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 23 नवंबर 2022 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां समाप्त होंगी। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन बढ़िया रहेगा। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को प्रमोशन मिलने के योग बने हुए हैं। आज टीम वर्क के जरिए काम करके अच्छा नाम कमाने में सफल हो सकते हैं। आपको अपनी निजी मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना होगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको अपनी मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा। जिस काम को आप मेहनत और लगन से करेंगे, उसमें अच्छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। दूरसंचार माध्यम से खुशखबरी सुनने को मिलेगी, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। बच्चों की तरफ से हर्षवर्धन समाचार मिलने के योग हैं। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज जो व्यक्ति कामकाज की तलाश कर रहे थे, उनके लिए दिन काफी उत्तम रहने वाला है। कला के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्ति अपने करियर को सुधार सकते हैं। दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए काम की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप अपनी चतुराई से हर काम को सफल करेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। किसी पुराने कर्ज की भरपाई करने में सफल रहेंगे। आपके किसी पुराने रुके हुए काम के पूरे होने से आपका आत्मविश्वास बना रहेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन विशेष रूप से फलदायक रहेगा। आपको कार्य क्षेत्र में निरंतर प्रयास करने होंगे, तभी कोई अच्छे पद की प्राप्ति कर पाएंगे। अचानक आपको कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है, जिसमें आपको सोच विचार करना होगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। जरूरत पड़ने पर परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा साथ देंगे। माता-पिता के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। पति-पत्नी के बीच चल रहे हैं मतभेद खत्म होंगे। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। परिवार में खुशियां आएंगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण नजर आ रहा है, क्योंकि आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। जो व्यक्ति सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें आज अच्छे कार्यों को कर खुद को सुधारने का मौका मिलेगा और उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। बिजनेस करने वाले व्यक्ति जोखिम उठाने से बचें, नहीं तो उन्हें समस्या हो सकती है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। आप काम के सिलसिले में किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। घर परिवार में किसी सदस्य की तरफ से कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। परिवार में किसी नए मेहमान के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने में सफल रहेंगे। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। घर बनाने का सपना जल्दी पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने जरूरी कामों को समय पर पूर्ण करना होगा अन्यथा आगे चलकर समस्या हो सकती है। अगर आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देना होगा। करियर को लेकर आप थोड़े परेशान नजर आ रहे हैं। आप अपने ऊपर नकारत्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। दोस्तों की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो जाएगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। आप अपनी जिम्मेदारियों को काफी हद तक आसानी से पूरा करने में सफल रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें यही आपके लिए बेहतर रहेगा, इससे आपको भविष्य के लिए धन संचय करने में आसानी होगी। जो व्यक्ति विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उनकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी मेहनत पर भरोसा रखें, तभी आपको लाभ प्राप्त होगा। आपके कुछ खर्च बढ़ने से आप परेशान रहेंगे। कुछ मामलों में आप सहजता से आगे बढ़ेंगे, तभी उन्हें सुलझा पाएंगे। अचानक जरूरी काम से यात्रा करनी पड़ेगी, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत रहेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं को समय पर पूर्ण करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलेगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। अनुभवी लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। नौकरी के क्षेत्र में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए भागदौड़ अधिक करनी होगी, तभी आपको सफलता मिल सकती है। कुछ पुरानी बातें आपके मन को परेशान कर सकती हैं इसलिए आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आया है। आप भगवान में पूरी आस्था और विश्वास रखेंगे। आप किसी भी काम में लापरवाही बिल्कुल भी मत कीजिए और आपके लाभ प्रतिशत भी ऊंचा होगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। मकान खरीदने का सपना बहुत ही जल्द पूरा हो जाएगा। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। अचानक लाभ होने के योग बने हुए हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। खर्चों में कमी आएगी। आप अपने भविष्य के लिए धन संचय करने में सफल रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। दोस्तों के साथ कोई नया व्यापार शुरू करेंगे, जो आपको आगे चलकर अच्छा लाभ देगा। दांपत्य जीवन की परेशानियां दूर होंगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं।