5 जनवरी 2022 राशिफल: आज इन 3 राशि वालों को मिलेगा नौकरी में फायदा, मिल सकता है फंसा हुआ धन

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 5 जनवरी 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अत्यधिक मेहनत करने की जरूरत है, तभी आप को सफलता मिल सकती है। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आपको अपने काम से काम रखना होगा। अगर किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। दोस्तों की मदद से अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा। पिछले किए गए काम की मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। सफलता के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यापार में लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की प्लानिंग बना सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। घर में माहौल उत्सव जैसा रहने वाला है क्योंकि आज आपके परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसकी वजह से परिवार के सभी सदस्यों का मन बेहद प्रसन्न रहेगा। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। आप अपने कामकाज से संतुष्ट रहेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मध्यम रूप फलदायक रहेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। व्यापार में धन लाभ मिलने की उम्मीद है। प्रभावशाली व्यक्तियों से जान पहचान होगी, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में ना पड़े। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर कीजिए।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन कठिन नजर आ रहा है। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है। शेयर बाजार से जुड़े हुए व्यक्ति सतर्क रहें। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। कार्य क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बड़े अधिकारी आपके कामों की तारीफ करेंगे। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे, जिनका फायदा उठाना चाहिए। निवेश संबंधित मामलों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। दोस्तों में इजाफा होगा परंतु आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए अन्यथा धोखा मिल सकता है। विद्यार्थियों का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन पूजा-पाठ में अधिक व्यतीत होने वाला है। धार्मिक कामों के पीछे अधिक पैसा खर्च होगा। संतान की तरफ से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन थोड़ा निराशाजनक नजर आ रहा है। कामकाज में रुकावट उत्पन्न हो सकती है और आपके कुछ काम भी आगे के लिए टल सकते हैं। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी होने की आशंका नजर आ रही है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। मानसिक तनाव अधिक लेने से बचना होगा। विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखें। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन ठीक नजर आ रहा है। साझेदारी में अगर कोई व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो उसका अच्छा परिणाम मिलेगा। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है। घर परिवार की परेशानियों का समाधान निकल सकता है। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो उसमें आज आपको विजय मिल सकती है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। विदेश में काम करने वाले व्यक्तियों का दिन बेहद अच्छा नजर आ रहा है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन काफी भागदौड़ भरा रहेगा, जिसकी वजह से आप काफी परेशान रहेंगे। कामकाज का भार अधिक होने की वजह से परिवार वालों के लिए समय निकाल पाना बहुत मुश्किल हो सकता है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को आज कोई अपना ही धोखा दे सकता है, जिसकी वजह से उनके कुछ कार्य भी लंबे समय के लिए टल सकते हैं। इसलिए आज व्यापार कर रहे व्यक्तियों को भी व्यापार के शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है, तभी आप सफलता हासिल कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहद शानदार रहेगा। सफलता के मार्ग हासिल होंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा, किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है। सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आप अपने सभी कार्य जोश के साथ पूरा करेंगे। काफी लंबे समय से रुके हुए जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन उत्तम साबित होगा। किसी नई जमीन की खरीदारी कर सकते हैं। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। आपको भविष्य में उसका अच्छा फायदा मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहने वाली है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।