लव ट्रायंगल की वजह से टूटे इन बेहद नामी सितारों के रिश्ते, किसी का बना रिश्ता तो किसी का टूटा दिल

हिंदी फिल्म जगत की अगर हम बात करें तो अक्सर ही यहाँ दिल और शादियाँ दोनों ही टूटने की खबरें आती रहती हैं| अक्सर ही ऐसा देखा जाता है के दो सितारे एक दुसरे के साथ खुश रहते हैं और जैसे ही कोई तीसरा उनकी जिंदगी में आता है| कहीं-न-कहीं इनके रिश्ते में दरार आनी शुरू हो जाती हो जाती है|

हमेशा ही ऐसा नहीं होता लेकिन कई मामलों में ऐसा देखा जाता है के सुपरस्टार्स के जिंदगियों में भी लव ट्रायंगल बनने के चलते रिश्ते कमजोर होते या टूटते नजर आ जाते हैं| आज हम आपको कुछ ऐसे ही सितारों के लव ट्रायंगल्स के बारे में बताने जा रहे हैं|

प्रियंका चोपड़ा – हरमन बवेजा

एक वक्त था जब बॉलीवुड में देसी गर्ल के नाम से चर्चित एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने हरमन बवेजा संग रिश्ते को लेकर काफी चर्चाओं में आ गयी थीं| मीडिया और खबरों में इनके डेटिंग की खबरे छा गयी थीं| लेकिन कुछ वक्त बीतने के बाद प्रियंका को हॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग के लिए बहार जाना पड़ा था जहाँ उनकी निक जोनस से मुलाकात हुई| यह मुलाकात इतनी आगे बढ़ी के इन्होने शादी तक कर ली|

अमिताभ बच्चन – रेखा

महानायक अमिताभ बच्चन और रेखा की जोड़ी 19 के दशक की बेहद जानी मानी जोड़ी रही| फिल्म ‘दो अनजाने’ से शुरू हुई इन दोनों की लव स्टोरी काफी दिनों तक चर्चाओं का विषय बनी रही| इतना ही नही के ये सिर्फ एक लगाव रहा इन दोनों को सच में एक दुसरे से काफी प्यार था| लेकिन फिर अमिताभ बच्चन की जिंदगी में जया बच्चन की एंट्री हुई जिससे के रेखा के साथ इनका रिश्ता खत्म हो गया|

शाहिद कपूर- करीना कपूर

अभिनेता शाहिद कपूर और करीना एक वक्त काफी चर्चाओं में नजर आये थे| एक फिल्म के सेट पर बढ़ी इनके बीच की नजदीकियां इतनी बढ़ गयी थीं के दोनों अकसरे माल्स और मीडिया के सामने नजर आते थे| इनकी साथ में काफी तस्वीरें भी सामने आने लगी थी| लेकिन फिर करीना का दिल अचानक से अभिनेता सैफ अली खान पर आ गया जो के उम्र में उनसे काफी बड़े थे| इसके बाद शाहिद नें भी जिंदगी में आगे कदम बाधा लिया और मीरा राजपूत संग शादी रचा ली|

दीपिका पदुकोण – रणवीर कपूर

बॉलीवुड में एक वक्त दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की जोड़ी काफी सुर्ख़ियों में नजर आने लगी थी| इनके बीच के प्यार के चर्चे इतने अधिक बढने लगे थे के इनके करियर के शुरूआती दौर से ही इनकी शादी तक की खबरें भी सामने अआने लगी थीं| दीपिका को तो रणवीर के नाम का टैटू तक बनवा लिया था| लेकिन फिर अचानक रणवीर की जिंदगी में कैटरीना कैफ की एंट्री हुई जिसने इनका यह रिश्ता खत्म कर दिया| हालाँकि कैटरीना और रणवीर का यह रिश्ता भी अधिक न चल पाया|

हृतिक रोशन – सुजैन खान

बॉलीवुड के बेहद नामी एक्टर हृतिक रोशन और उनकी एक्स वाइफ की लव स्टोरी मीडिया और लोगों से छुपी नहीं है| इनकी वाइफ सुजैन खान और इनका रिश्ता अब टूट चूका है| हालाँकि इनके बीच का रिश्ता किसी तीसरे की वजह से टूटने की खबरें मीडिया में सुनाई देती हैं | हालाँकि इन दोनों की तरफ से ही अभी इनके रिश्ते को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है|