दीपिका पादुकोण ने खुद किया इशारा उनके और रणवीर के बीच कुछ भी ठीक नहीं, अब लेंगे तलाक

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है दोनों के बीच झगड़ा है। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि एक पब्लिक इवेंट के दौरान दोनों के बीच दिखी दूरियों ने इस बात को जगजाहिर किया है। पब्लिक के बीच इन दोनों की दूरियां देखकर इन दोनों के फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि यह दोनों अलग होने वाले हैं। दरअसल दीपिका और रणवीर सिंह इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स के इवेंट में शामिल होने गए थे। इस दौरान अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह को काफी इग्नोर किया। दीपिका पादुकोण अपने पिता प्रकाश पादुकोण के साथ ही नजर आ रही थी। इसी दौरान जब रणवीर ने दीपिका का हाथ पकड़ना चाहा तो उन्होंने उसे इग्नोर कर दिया।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने रेड कारपेट पर एकदम स्टाइलिश एंट्री मारी थी। हालांकि इस दौरान उनके फैंस को इन दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं लगा। इवेंट में जब रणवीर ने दीपिका का हाथ पकड़ने की कोशिश की तो दीपिका ने उन्हें इग्नोर कर दिया और आगे बढ़ चली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रणवीर सिंह दीपिका का इंतजार करते दिखते हैं। ऐसे में दीपिका पादुकोण अपनी कार से उतरती है। जब रेड कार्पेट पर एंट्री करने के लिए रणवीर दीपिका के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाते हैं, तो वह उन्हें पूरी तरह से अनदेखा कर देती हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद उनके फेन्स काफी चिंतित लग रहे हैं एक यूजर ने लिखा है, ‘इनकी बॉडी लैंग्वेज तो पूरी तरह से बदल चुकी है। मुझे लगता है, इससे पहले भी उनका झगड़ा हुआ था। ’ वही एक यूजर ने लिखा है, ‘दीपिका गुस्से में है उसने हाथ नहीं पकड़ा है.’ वहीं एक और यूज़र ने लिखा, ‘कुछ तो गड़बड़ है…ऐसा लग रहा है कि रोमांस जल्द ही खत्म हो गया। ‘

गौरतलब है कि इस इवेंट में दीपिका पादुकोण के पिता प्रकाश पादुकोण भी पहुंचे थे। दीपिका ने पिता को बीच में रखते हुए ही सारे पोज दिए। इस दौरान उन्होंने रणबीर के साथ एक भी तस्वीर क्लिक नहीं करवाई। इसे देखकर फैंस के मन में यह सवाल उठना लाजमी है कि हाल ही में दीपिका पादुकोण ऑस्कर अवार्ड से वापस लौटी है इस इवेंट में दीपिका पादुकोण ब्लैक साड़ी में दिखी एक्ट्रेस के लुक को उनके फेन्स द्वारा काफी पसंद किया गया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

दीपिका पादुकोण के काम के बारे में बात करें तो इन दिनों वह अपनी हालिया रिलीज फिल्म पठान की सक्सेस को एंजॉय कर रही हैं। इस फिल्म में वह शाहरुख खान के अपोजिट नजर आई हैं। रिलीज के महज 22 दिनों में पठान ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 970 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। अगर बात उनकी आने वाली फिल्मों की करे तो उनकी अगली फिल्म फाइटर है, जिसमें वो ऋतिक रोशन के साथ नज़र आने वाली है। रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर जल्द ही करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट संग नजर आने वाले हैं।