25 नवंबर देवउठनी एकादशी पर करें ये उपाय, भगवान विष्णु जी के आशीर्वाद से हर इच्छा हो जाएगी पूरी

शास्त्रों के अनुसार हर महीने कोई ना कोई त्यौहार अवश्य आता है और सभी त्योहारों का अपना अलग ही महत्व माना गया है। आपको बता दें कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। यह एकादशी 25 नवंबर 2020 दिन बुधवार को पड़ रही है। अगर हम शास्त्रों के अनुसार देखें तो देवउठनी एकादशी का दिन भगवान विष्णु जी को बेहद प्रिय है। इस दिन भगवान विष्णु जी 4 महीने की निद्रा से जागते हैं, जिसकी वजह से इसको देवउठनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन से दोबारा से शादी-विवाह जैसे सभी मांगलिक कार्य आरंभ हो जाते हैं।

अगर आप भगवान विष्णु जी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो इस दिन कुछ सरल उपाय कर सकते हैं। इन उपायों को करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

देवउठनी एकादशी पर करें ये उपाय

विष्णु जी को पीले रंग का प्रसाद अर्पित करें

यदि आप भगवान विष्णु जी को अति शीघ्र प्रसन्न करना चाहते हैं तो इसके लिए देवउठनी एकादशी के दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु जी को पीले रंग का प्रसाद जरूर अर्पित कीजिए। ऐसा माना जाता है कि विष्णु जी को पीले रंग का प्रसाद और फल चढ़ाने से यह खुश होकर मनचाहा वरदान देते हैं।

दक्षिणावर्ती शंख से विष्णु जी की पूजा कीजिए

जगत के पालनहार भगवान विष्णु जी की कृपा पाने के लिए देवउठनी एकादशी का दिन बहुत ही उत्तम माना गया है। आप इस दिन दक्षिणावर्ती शंख से भगवान विष्णु जी की पूजा जरूर करें और शंख में गंगाजल भरकर भगवान विष्णु जी का अभिषेक कीजिए, इससे भगवान का आशीर्वाद आपके ऊपर हमेशा बना रहेगा।

तुलसी विवाह का आयोजन करें

शास्त्रों के अनुसार देखा जाए तो देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी विवाह की प्रथा है। आप एकादशी वाले दिन तुलसी के पौधे और भगवान शालिग्राम का विधि अनुसार विवाह कीजिए। शाम के समय आप तुलसी के पौधे पर एक घी का दीपक जरूर जलाएं। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके जीवन में सुख-संपत्ति और वैभव का आगमन होगा। जीवन की सभी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

महालक्ष्मी जी की आराधना करें

जैसा कि हम सभी लोग अच्छी तरह जानते हैं कि धन की देवी माता लक्ष्मी जी भगवान विष्णु जी की पत्नी हैं। अगर आप भगवान विष्णु जी का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु जी के साथ-साथ माता लक्ष्मी जी की पूजा जरूर कीजिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपके जीवन से धन से जुड़ी हुई सभी समस्याएं दूर होंगी। आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा और आपको धन लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे।

भगवान विष्णु जी का कच्चे दूध से अभिषेक करें

आप देवउठनी एकादशी के दिन एक छोटा लोटा लीजिए और उसमें जल लेकर गाय के कच्चे दूध को मिला दीजिए। इसके बाद आपको भगवान विष्णु जी का अभिषेक करना होगा। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से व्यक्ति के सारे पाप खत्म हो जाते हैं, इतना ही नहीं बल्कि इस उपाय को करने से शरीर के सभी रोग दोष भी दूर हो जाते हैं। इस उपाय से आपको कई प्रकार से लाभ मिलेंगे।