मजेदार जोक्स – एक औरत ने बड़े प्यार से हिरनी का मटन पकाया. बच्चे ने पूछा- माँ ये क्या चीज पकाई है आज ?

हम सबके जीवन में समय  उतार चढ़ाव तो लगे ही रहते है पर जो व्यक्ति जीवन के हर परिस्थिति में हमेशा खुश रहता है और खुश रहते हुए अपनी जिम्मेदारी को निभाता है वही व्यक्ति अपने जीवन में सफल होता है और आगे बढ़ता है |वही आजकल के इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हर आदमी अपने काम काज में इस कदर डूबा हुआ है की बस काम के सिवा लोगो को और कुछ नजर ही नहीं आता पर दिन भर काम करने से हमारे दिमाग पर काफी ज्यादा तनाव आ जाता है और  इसका असर हमारे सेहत पर भी पड़ता है|

 

1.मास्टर – बेटा, अगर सच्चे दिल से भगवान से प्रार्थना की जाए
तो वो जरूर सफल होती है!
पप्पू – रहने दो सर, अगर ऐसा होता तो
आप मेरे सर नहीं, ससुर होते…!!!

2.लड़का- मैं आपकी बेटी से शादी करना चाहता हूं
लड़की का बाप- कितना कमा लेते हो
लड़का- 18000 हजार महीना
लड़की का बाप- 15000 मै अपनी बेटी को पाकेट मनी देता हूं
लड़का- वो मिलाके के ही बोल रहा हूं अंकल

3.आज का हिंदी ज्ञान :
Air Hostess = हवाई सुंदरी
Nurse = दवाई सुंदरी
Lady Teacher = पढ़ाई सुंदरी
Maid = सफ़ाई सुंदरी
Wife – लड़ाई सुंदरी

4.मालकिन अपनी नौकरानी से-
तुम तीन दिन से काम पर नहीं आई और बताया तक नहीं…?
नौकरानी- मैडम जी…. मैंने तो फेसबुक is Status अपडेट कर दिया था….
Going to गांव for three days…..
साहिब ने तो कमेंट भी किया था…..
मिस यू गुलाबो…..!!

5.गांव में आग लगी….. सामान के साथ बकरी भी जल गई…..
लोगों ने जली बकरी को रोस्टेड मीट की तरह….नमक लगाकर खा लिया…..
दिक्कत तब हुई जब बकरी जिंदा टहलती हुई मिली….
उससे भी दिक्कत की बात…. खुजली वाला कुत्ता गायब था…..!!

6.लड़की- आज भैया ने मुझे तुम्हारे साथ बाइक पर देख लिया….!
लड़का- वो तेरे की…
फिर क्या हुआ….?
लड़की- फिर क्या…?
रिक्शे के पैसे वापस ले लिए…. बहुत सख्त फैमिली है हमारी….!!

7.पिता ने अपने युवा बेटे की जैकेट की तलाशी ली तो…..
उसकी जेब से सिगरेट, पान मसाला और लड़कियों की तस्वीरें मिली…..!
बेटे को पीटते हुए पूछा- कब से कर रहा है यह सब….?
बेटा (रोते हुए)- पापा लेकिन मैंने तो आपकी….
जैकेट पहनी हुई थी…..!!

8.एक गांव में बिजली आनी थी…..
लोग खुश होकर नाच रहे थे……
एक कुत्ता भी नाचने लगा…..
किसी ने पूछा तू क्यों नाच रहा है…..?
कुत्ता बोला- खंभे भी तो लगेंगे…!!

9.पत्नी- सुना है कि जन्नत में….
पति के साथ पत्नी को नहीं रहने देते…?
पति- बिल्कुल सही सुना है आपने….!
पत्नी- ऐसा क्यों…?
पति- अरे पगली इसलिए तो उसे जन्नत कहते हैं….!!

10.पहली बार तो पड़ोस की पिंकी घर आई थी…..
ऊपर से मम्मी ने कह दिया-
शर्मा क्यों रहा है….?
तेरी बहन के जैसी ही तो है….!
दिल टुकड़े टुकड़े हो गए…..!!

11.मरने से पहले पत्नी अपने पति से बोली- मैं जा रही हूं…..
अब हम स्वर्ग में मिलेंगे…..!
बस उसी दिन से पति दारु पीने लगा…..
कुल मिलाकर दुनिया के सारे बुरे काम करने लगा…..
कुछ भी हो जाए…. स्वर्ग नहीं जाना है…. मतलब नहीं जाना है…..!!

टीचर – बेटा कबूतर (Kabutar) पर एक वाक्य बनाओ…
स्टूडेंट – शाम को पी हुई दारु, साली
Kab Utar जाती है… पता ही नहीं चलता…