आलिया भट्ट है कपूर खानदान की 11वीं बहु, जानिए कहाँ है इस फैमिली की अन्य बहुएं और क्या करती हैं ये

हिंदी सिनेमा जगत में कपूर फैमिली के रुतबे से तो हर कोई वाकिफ है. कपूर फैमिली का रुतबा अपने आप में काफी बड़ा है. कपूर परिवार के सदस्य आज से नहीं बल्कि साल 1928 से हिंदी सिनेमा जगत में अपना योगदान देते चले आ रहे हैं. अब तक हम सब लोग कपूर खानदान की 5 पीढ़ियों को हिंदी सिनेमा जगत के बड़े पर्दे पर देख चुके हैं कपूर परिवार के सबसे बड़े अभिनेता पृथ्वीराज रहे हैं. जैसा कि आप सब लोग जानते ही हैं कि अब कपूर फैमिली में अभिनेत्री आलिया भट्ट का नाम भी जुड़ चुका है. लेकिन आलिया भट्ट के अलावा भी कपूर खानदान में कईं और बहूएं भी मौजूद है आज हम आपको अपने आर्टिकल के जरिए कपूर खानदान की सब बहुओं के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिनसे शायद ही आप पहले से वाकिफ होंगे.

पृथ्वीराज कपूर और रामसरनी मेहरा कपूर

वैसे अगर आप सभी लोगों को बताएं कि पृथ्वीराज के पिता भी आर्टिस्ट थे लेकिन अभिनेता के रूप में पृथ्वीराज कपूर हिंदी सिनेमा जगत में उभर कर सामने आए थे. हिंदी सिनेमा जगत के जाने माने अभिनेता पृथ्वीराज कपूर जब 17 साल के थे तो उन्होंने 15 साल की रामसरनी मेहरा के साथ विवाह रचाया था. लेकिन इनकी पत्नी ने कभी भी हिंदी सिनेमा जगत में कदम नहीं रखा और अपने बच्चों के पालन पोषण में अपनी जिंदगी व्यतीत कर दी.

राज कपूर और कृष्णा मल्होत्रा कपूर

हिंदी सिनेमा जगत के जाने-माने अभिनेता राज कपूर ने 1946 में कृष्णा मल्होत्रा के साथ विवाह रचाया था. राज कपूर का करियर काफी ज्यादा शानदार रहा लेकिन उनकी पत्नी ने अपने परिवार की देखरेख में अपना पूरा जीवन व्यतीत कर दिया.

शम्मी कपूर और गीता बाली कपूर- नीला देवी कपूर

जानकारी के लिए आप सभी लोगों को बता दें कि शम्मी कपूर ने हिंदी सिनेमा जगत की जानी-मानी अभिनेत्री गीता बाली कपूर के साथ विवाह रचाया था. लेकिन 1965 में गीता बाली का पुलिस दुनिया को अलविदा कह कर चली गई जिसके बाद शम्मी कपूर ने गुजरात की रहने वाली नीला देवी कपूर के साथ विवाह रचाया था.

रणधीर कपूर और बबीता कपूर

हिंदी सिनेमा जगत के जाने माने अभिनेता रणधीर कपूर को अपनी एक फिल्म के दौरान बबीता कपूर से प्यार हो गया. लेकिन रणबीर कपूर के पिता राज कपूर उनकी शादी के खिलाफ थे लेकिन बाद में दोनों की बड़े ही धूमधाम से शादी हुई और दोनों साथ में खुशहाल जिंदगी व्यतीत की.

ऋषि कपूर और नीतू कपूर

कपूर ने अपने एक्टिंग करियर के दौरान एक से बढ़कर एक कई सुपरहिट फिल्में देकर दर्शकों के दिलों पर कई सालों तक राज किया है और आज भी वह दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाए हुए हैं. जानकारी के लिए बता दे ऋषि कपूर ने हिंदी सिनेमा जगत की बेस्ट अभिनेत्री नीतू कपूर के साथ विवाह रचाया था लेकिन शादी के बाद नीतू कपूर ने अपनी फैमिली को पूरा समय दिया.

राजीव कपूर और आरती सभरवाल

जैसा कि आप सब लोग जानते ही हैं कि राजीव कपूर ने कई फिल्मों में काम किया लेकिन हिंदी सिनेमा जगत में अपने आप को एक सफल अभिनेता के रूप में स्थापित नहीं कर पाए. जिसके बाद अभिनेता ने साल 2001 में आर्किटेक्ट आरती संभरवाला के साथ विवाह रचाया. लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही दोनों का तलाक हो गया और दोनों का कोई बच्चा भी नहीं है.

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

हिंदी सिनेमा जगत के जाने माने अभिनेता ऋषि कपूर और नीतू कपूर के बेटे रणबीर कपूर ने हिंदी सिनेमा जगत की जानी-मानी अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ बीते कुछ समय पहले ही विवाह रचाया है. शादी हो जाने के बाद से ही यह जोड़ी किन्ना किन्हीं कारणों से खूब सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई है. रणबीर कपूर से शादी करने के बाद आलिया भट्ट का नाम भी कपूर खानदान की बहू वह में शामिल हो गया है.