“भारत का वो कौन सा अनोखा रेलवे स्टेशन है, जो आधा एक राज्य और आधा दूसरे राज्य में है?” क्या जानते हैं इसका जवाब

सामान्य जानकारी एक ऐसा विषय है, जिसका कोई अंत नहीं होता है। अक्सर किसी भी प्रतियोगिता परीक्षा या फिर किसी के साथ आम बातचीत में यह जानकारियां आपके व्यक्तित्व को बढ़ाने का कार्य करती हैं। जब भी अगर हम किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करते हैं तो इसमें सामान्य विषय से जुड़े हुए सवाल पूछे जाते हैं।

अक्सर कुछ सवाल ऐसे होते हैं जिसे पढ़ने के बाद व्यक्ति काफी सोच-विचार में पड़ जाता है। कुछ रोचक जानकारियां ऐसी होती हैं, जो हर किसी को हैरान कर देती हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कुछ सामान्य जानकारी बताने जा रहे है,। जिन्हें पढ़कर आप अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं।

सवाल- सबसे छोटा फूलों वाला पौधा कौन-सा है?
जवाब- सबसे छोटा फूल वाला पौधा वुल्फिया है।

सवाल- भारत में पहली बार मेट्रो रेल सेवा किस शहर में शुरू हुई?
जवाब- भारत के प्रथम मेट्रो के रूप में मेट्रो रेलवे, कोलकाता का शुभारंभ हुआ।

सवाल- गाँव में छोटे कस्बे और बाद में शहर तक लोगों के जाने को क्या कहते हैं?
जवाब- गांव में छोटे कस्बे और बाद में शहर तक लोगों के जाने को ” चरणवार प्रवास” कहते हैं।

सवाल- भारत की पहली महिला मुख्यमंत्री कौन थीं?
जवाब- श्रीमती सुचेता कृपलानी आजाद भारत की पहली महिला मुख्यमंत्री थीं।

सवाल- भारत किस देश को बिजली का निर्यात करता है?
जवाब- बांग्लादेश

सवाल- हवाला क्या है?
जवाब- इस सवाल का जवाब कुछ लोगों को मालूम होगा। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होंगे जिन्हें इसका जवाब नहीं पता होगा। तो आपको बता दें कि यह विदेशी मुद्रा का अवैध कारोबार होता है।

सवाल- “मुर्रा” किस जानवर की एक नस्ल है?
जवाब- मुर्रा भैंस, पालतू भैंस की एक प्रजाति है जो दूध उत्पादन के लिए पाली जाती है।

सवाल- बड़ा इमामबाड़ा कहाँ स्थित है?
जवाब- बड़ा इमामबाड़ा “लखनऊ” में स्थित है।

सवाल- भारतीय मरुस्थल का नाम क्या है?
जवाब- थार मरुस्थल (Thar Desert), जो महान भारतीय मरुस्थल (Great Indian Desert) भी कहलाता है।

सवाल- ओलंपिक ध्वज में कितने गोले हैं?
जवाब- ओलंपिक ध्वज में पांच रंगों (नीले, पीले, काले, हरे, लाल) की पांच रिंगों का उपयोग किया जाता है।

सवाल- आखिर चाय पीने के बाद पानी क्यों नहीं पीना चाहिए?
जवाब- दांतों में पायरिया रोग की आशंका बढ़ जाती है और इसके साथ ही पाचन क्रिया भी खराब हो जाती है। इसी वजह से चाय पीने के बाद पानी नहीं पीना चाहिए।

सवाल- भारत ने किस खेल में ओलंपिक खेलों में 8 बार स्वर्ण पदक जीता है?
जवाब- सबसे ज्यादा आठ स्वर्ण पदक भारत की “हॉकी” टीम ने जीते हैं।

सवाल- भारत का एक ऐसा अनोखा रेलवे स्टेशन जो आधा एक राज्य में और आधा दूसरे राज्य में है?
जवाब- शायद ही आपने कभी ऐसा रेलवे स्टेशन ना देखा हो मगर पश्चिमी कोने में एक ऐसा रेलवे स्टेशन है, जो 2 राज्यों में शामिल है। इस अनोखे रेलवे स्टेशन का नाम नवापुर रेलवे स्टेशन है। नवापुर, महाराष्ट्र के नंदूरबार जिले में आता है। मगर इसका जो रेलवे स्टेशन है वह महाराष्ट्र के साथ-साथ गुजरात का भी हिस्सा है।

नवापुर रेलवे स्टेशन आधा गुजरात में है और आधा महाराष्ट्र में है। इस रेलवे स्टेशन पर एक कुर्सी भी रखी है, जिसका एक हिस्सा गुजरात में है और दूसरा महाराष्ट्र में है। गुजरात और महाराष्ट्र के बॉर्डर पर यह रेलवे स्टेशन है। इसी वजह से इसका एक हिस्सा नवापुर में है और एक हिस्सा महाराष्ट्र में है।

बता दें कि गुजरात और महाराष्ट्र के बंटवारे से पहले ही यह स्टेशन बन चुका था। बंटवारे के बाद भी इस स्टेशन में कोई बदलाव नहीं किया गया, जिसकी वजह से अब यह दोनों राज्यों में आता है।