श्रीलंका संकट: जयसूर्या ने भारत को बताया बड़ा भाई, पीएम मोदी की भी की जमकर तारीफ

श्रीलंका के आर्थिक हालात बहुत खराब चल रहे हैं और भारत का पड़ोसी देश होने के नाते प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने श्रीलंका को सहायता भेजी है। आपको बता दें कि श्रीलंका आर्थिक रूप से बहुत कमजोर हो चुका है। श्रीलंका अपने साथी देशों से मदद की उम्मीद कर रहा है। ऐसे में भारत ने इस देश की मदद के लिए सामने आया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत ने श्रीलंका की मदद के लिए 24 घंटे में 76 हजार टन ईंधन भिजवाया है।

श्रीलंका के आर्थिक संकट के बीच भारत का पड़ोसी देश होने के नाते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने श्रीलंका को मदद भेजी है। इस बीच श्रीलंका के पूर्व धाकड़ सलामी बल्लेबाज सनथ जयसूर्या ने भारत को बड़ा भाई बताते हुए भारत से मिली मदद की जमकर तारीफ की है। श्रीलंका अब तक के सबसे बुरे आर्थिक हालात से गुजर रहा है और लगातार इस समस्या से उबरने का प्रयास कर रहा है। ऐसे में भारत से मिली मदद पर जयसूर्या ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की भी तारीफ की है।

जयसूर्या ने भारत को बताया बड़ा भाई

आपको बता दें कि भारत की इस मदद के बाद श्रीलंका के कई चर्चित इसकी तारीफ करते हुए शुक्रिया अदा कर रहे हैं। इसी बीच अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से विरोधी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा देने वाले पूर्व क्रिकेटर दिग्गज सनथ जयसूर्या ने भी तारीफ की है। जयसूर्या ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भारत को बड़ा भाई बताया है। इसके साथ ही जयसूर्या ने मदद भेजने के लिए भारत की तारीफ की है।

पीएम मोदी की भी की तारीफ

भारत की मदद के बाद जयसूर्या ने कहा कि “एक पड़ोसी होने के नाते हमेशा की तरह भारत एक बड़े भाई की तरह हमारी मदद कर रहा है। ऐसे में हम भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभारी हैं। इस समय तो हमारे लिए जीवित रहना उपलब्धि है।”

जयसूर्या ने आगे कहा कि “हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। हम उम्मीद कर सकते हैं कि भारत और अन्य देशों की मदद से हम ये हालात बदलेंगे और हम भी इस मुश्किल समय से निकलने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं।”

आर्थिक संकट से जूझ रहा है श्रीलंका

बता दें कि श्रीलंका के लोगों को बहुत कठिन हालातों से गुजरना पड़ रहा है। मिर्च और दूध के दामों से शुरू हुई महंगाई अब ईंधन, रसोई गैस और पेट्रोल तक पहुंच गई है। लोगों को पेट्रोल के लिए पंप पर कई घंटो तक इंतजार करना पड़ रहा है। पेट्रोल पंप पर लंबी-लंबी लाइने लोग लगा रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि बिजली की कटौती भी घंटों तक की जा रही है, जिसकी वजह से यहां के लोग पूरी तरह से टूट चुके हैं।

श्रीलंका में आर्थिक संकट की वजह से खाने के लिए भोजन और ईंधन की भारी किल्लत हो गई है। इसके कारण देश भर में बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं। वैसे भी कोरोना महामारी के दौरान यहां के लोगों का कामकाज ठप हो गया। अभी वह इस मुसीबत से बाहर नहीं निकल पाएं कि बढ़ रही महंगाई की वजह से श्रीलंका को विदेशी मुद्रा की कमी का भी सामना करना पड़ रहा है। श्रीलंका का रुपया भी डॉलर के मुकाबले लगातार गिरता जा रहा है, जिसके कारण उस पर विदेश कर्ज का दबाव और भी बढ़ता जा रहा है।