रविवार को करें ये उपाय, सूर्यदेव होंगे खुश, जीवन में बनी रहेगी सुख-शांति और खुशहाली

इस दुनिया में हर किसी मनुष्य के जीवन में तरह तरह की परिस्थितियां उत्पन्न होती हैं। कभी जीवन खुशहाली पूर्वक व्यतीत होता है तो कभी परेशानियां आने लगती हैं। जब व्यक्ति का जीवन कष्टकारी हो जाता है तो ऐसी स्थिति में व्यक्ति अपने जीवन को खुशहाल और सुख शांति पूर्वक बनाने की हर संभव कोशिश करता है। वैसे देखा जाए तो व्यक्ति को अपने जीवन काल में अच्छे और बुरे दौर से गुजरना पड़ता है। हमेशा जीवन में सुख और शांति बनी रहे यह काफी मुश्किल है।

मनुष्य के जीवन में कई बार ऐसा समय आता है कि उसकी परेशानियां पीछा छोड़ने का नाम नहीं लेती हैं। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसी समस्या उत्पन्न हो रही है तो आप कुछ साधारण उपायों को अपनाकर अपने जीवन की परेशानियों को दूर कर खुशहाल बना सकते हैं। आज हम आपको रविवार के दिन के कुछ ऐसे उपायों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिनकी सहायता से सूर्य देवता की कृपा मिलेगी और जीवन में सुख-शांति और खुशहाली आएगी।

रविवार के दिन करें यह उपाय

1. रविवार के दिन सूर्य देवता की उपासना जरूर करनी चाहिए। अगर संभव हो तो रविवार का व्रत जरूर रखें।

2. रोजाना आप उगते हुए सूर्य के दर्शन कीजिए और “ओम घृणि सूर्याय नमः” कहते हुए जल अर्पित करें। अगर आप यह उपाय करते हैं तो इससे सूर्य देवता की कृपा प्राप्त होती है और जीवन की सभी परेशानियां दूर होंगी। इतना ही नहीं बल्कि इस उपाय को करने से आपको किए गए कार्य का फल मिलेगा साथ ही आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होता है। आपको सफलता के मार्ग हासिल होंगे।

3. सुबह के समय सूर्य की किरणों को लाल रोली, लाल फूल मिलाकर जल अर्पित करें तथा अपने माता-पिता का सम्मान करते हुए प्रतिदिन चरण स्पर्श कीजिए। रविवार के दिन आप संतरी रंग के कपड़ों का धारण करें इससे सूर्य देव की कृपा मिलती है। आपको बता दें कि सूर्य देवता को संतरी रंग अति प्रिय है।

4. रविवार के दिन गुड़, लाल फुल, तांबा, गेहूं आदि का दान करें। इससे आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी।

5. अगर आप रविवार के दिन किसी गरीब को काले कंबल का दान करते हैं तो इसे आपको लाभ मिलता है।

6. रविवार के दिन गरीब, असहाय, रोगी और किन्नरों की सहायता करनी चाहिए।

7. रविवार के दिन आप काली हल्दी की एक गांठ शुभ मुहूर्त में प्राप्त कर अपने घर में, कारोबार के स्थल में, तिजोरी में तथा व्यापारी अपने गल्ले में रखें। इस उपाय को करने से सफलता मिलती है।

8. रविवार के दिन तुलसी के पौधे पर जल अर्पित कीजिए और 11 परिक्रमा करें। ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का भी जाप करें, इससे भगवान की कृपा मिलेगी।

9. अगर किसी व्यक्ति को सरकारी नौकरी प्राप्त करनी हो तो ऐसी स्थिति में रविवार के दिन तांबे के दो बराबर टुकड़े लेकर एक टुकड़े को मन में कोई संकल्प लेकर जल में प्रवाहित कर दीजिए और दूसरे टुकड़े को आप अपने पास रखें। इस उपाय को करने से शीघ्र ही सरकारी नौकरी की मनोकामना पूरी होती है।

10. अगर आप अपने घर में सुख-शांति बनाए रखना चाहते हैं तो रविवार के दिन हरिवंश पुराण का पाठ जरूर कीजिए। इससे आप को लाभ मिलेगा।